भूस्खलन से ध्वस्त : 602 साल पुराने किले के चार कमरे , इसी फोर्ट से नालागढ़ की हँडूर रियासत  चलती थी

by

नालागढ़,13 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी के चलते नालागढ़ में 602 साल पुराने किले  का एक हिस्सा ढह गया। किले के साथ लगती जमीन पर भूस्खलन हुआ, इसी कारण ऐतिहासिक किले को भी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन में किले के चार कमरे ध्वस्त हुए हैं। वायरल बीडीओ में पता चलता है कि चंद पलों में किले के चार कमरे गिर गए। बताते है कि इसी फोर्ट से नालागढ़ की हँडूर रियासत चलती थी। बता दें कि घटना शुक्रवार शाम की है।

1421 में राजा विक्रम चंद के शासनकाल के दौरान निर्मित किले से राजवंश का प्रतिनिधित्व किया जाता था। रिज़ॉर्ट एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। किले में 1995 से एक लक्जरी रिसॉर्ट  चलाया जा रहा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजेंदर सिंह मौजूदा में चंद राजवंश का प्रतिनिधित्व करते हैं, रिसॉर्ट में ही उनका आवास हैं। घटना के वक्त उनका बेटा जितेंद्र सिंह रिसॉर्ट में ही मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना बंद करने और बदनाम करने की साजिश रच रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

विधानसभा में 1100 करोड़ के घोटाले का दावा, जबकि योजना पर अब तक कुल 850 करोड़ ही खर्च; 100 करोड़ की गड़बड़ी की जांच भी राजनीति से प्रेरित एएम नाथ। मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता से संबंधित नियमों से अपडेट रहें टीम प्रभारी: एडीसी

निर्वाचन विभाग ने विभिन्न निगरानी टीमों के प्रभारियों के लिए आयोजित की कार्यशाला हमीरपुर 21 फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जिला हमीरपुर में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास करने का आज सपना साकार हुआ, विजिटर बुक में लिखा : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

अमृतसर। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने शनिवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने अपनी भावनाएं विजिटर बुक में व्यक्त करते हुए कहा कि ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नियमित होंगे अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी : अनुबंधकर्मियों को पक्का करने रखी एक शर्त…जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्यरत हजारों अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौगात देते हुए नियमित करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!