61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 5वा दिन- बीएएम खालसा कालज ने एफए पालदी को 2-0, आईएफसी फगवाड़ा ने एसटीएफसी श्रीनगर को 2-0 से हराया तो आर्टेलरी सेंटर हैदराबाद व डीएच एफसी कोलकाता रहे बराबरी पर

by
माहिलपुर, 19 फ़रवरी  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवे तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालज गढ़शंकर व फुटबॉल अकेडमी माहिलपुर की टीमो के दरम्यान खेला गया जिसमें पहला गोल बीएएम कालज के खिलाड़ी मनिंदर पाल सिंह ने 13वे मिनट पर और दूसरा गोल कमलदीप सिंह ने 40वे मिनट पर कर अपनी टीम को 2-0 से जीत हासिल करवा दी। दूसरा मुकाबला आईएफसी फगवाड़ा व एसटीएफसी श्रीनगर की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस मुकाबले में 42वे मिनट पर पहला व 61वे मिनट पर आईएफसी के रोहित शेख ने कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलवा दी जबकि एसटीएफसी की टीम कोई गोल नही कर सकी। तीसरा मुकाबला आर्टेलरी सेंटर हैदराबाद व डीएच एफसी कोलकाता के दरम्यान खेला गया। इस खेल में कोई भी टीम गोल नही कर सकी इसलिए यह मुकाबला बराबर रहा।
इन मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में राज बड़वाल, अवतार सिंह, मास्टर बनींद्र सिंह, परमजीत सिंह, अजीत सिंह खाबडा, दलजीत सिंह बैंस, अनूप सिंह लुद्द, दीपक बाली जलंधर, शविंदरजीत सिंह बैंस, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों व क्लब प्रधान कुलवंत सिंह संघा ने खिलाड़ियों को समाज को स्वस्थ व तन्दरुस्त रखने के लिए पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान मास्टर अच्छर कुमार जोशी, प्रिंसिपल डॉ परविंदर सिंह खालसा कालज प्रिंसिपल, प्रिंसिपल जगमोहन सिंह बद्दो, परमजीत सिंह बैंस, मलकीत सिंह नंगल ख़िलाड़िया, बलवीर सिंह झूटी, महिंदर सिंह, तकदीर सिंह भारटा, हरनंदन सिंह खाबडा, तलविंदर सिंह हीर, रोशनप्रीत सिंह पनाम, अमरजीत सिंह संघा, गुरदेव सिंह गिल अर्जुनवार्डी, अमनदीप सिंह बैंस, हर्षवीर सिंह संघा, बलवीर सिंह कूनर, चंचल सिंह हीर गुरनाम सिंह बैंस, मास्टर जसवंत सिंह, दलजीत सिंह यूके सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गोल्ड लेकर आएं, एयरपोर्ट पर रिसीव करने आऊंगा : मुख्यमंत्री मान ने हॉकी खिलाड़ियों से की फोन पर बात, पेरिस ना जा पाने पर दुख जताया

चंडीगढ़  :  ओलिंपिक खेलने पेरिस पहुंची इंडियन हॉकी टीम से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फोन पर बातचीत कर उन्हें आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उनके पेरिस ना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत : दोनों बहनें बाथरूम में गई थीं नहाने – दोनों के शव पड़ चुके थे नीले

जालंधर :  गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरुम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन दोस्त….एक-दूजे के खून के प्यासे : पंजाब में फिर गैंगवार के संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है । यह आहट है लॉरेस बिश्नोई ओर गोल्डी बराड़ के बीच गोल्डी बराड़ की एक ऑडियो आज सोशल मीडिया...
article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू द्वारा अपने दादा और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तस्वीर प्रचार के लिए बोर्ड पर लगाने से विवाद : कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कसा तंज

लुधियाना  :  पंजाब के लुधियाना से BJP उम्मीदवार रवनीत बिट्टू की तरफ से अपने दादा और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तस्वीर प्रचार के लिए बोर्ड पर लगाने से विवाद हो गया है।  बिट्टू...
Translate »
error: Content is protected !!