61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का 7वे दिन….बीएएम खालसा कालज ने पीएचएफ एफए माहिलपुर को व क्लब वर्ग में नामधारी एफसी सीआरपीएफ जलंधर को हराकर फ़ाइनल में पहुंचे

by
माहिलपुर, 20 फ़रवरी : श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालज माहिलपुर के यादगारी स्टेडियम में इलाके के एनआरआई व खेलप्रेमियों के सहयोग से प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के 7वे दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल खेल कालज वर्ग में बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालज गढ़शंकर व पीएचएफ एफए माहिलपुर के दरम्यान खेला गया। निर्धारित समय में कोई टीम गोल नही कर सकी तो अंत मे पेनल्टी किक्स में बीएएम खालसा कालज ने 4-2 से पीएचएफ एफए को हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली। दूसरा खेल क्लब वर्ग में नामधारी एफसी व सीआरपीएफ जलंधर की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस खेल में पहला गोल सीआरपीएफ के खिलाड़ी राजिंदर कुमार ने 14वे मिनट पर कर टीम को बढ़त दिलवा दी और 25वे मिनट पर नामधारी एफसी के खिलाड़ी गुलराज सिंह बुट्टर ने कर खेल को बराबर कर दिया। इसके बाद नामधारी एफसी के खिलाड़ी गंगा सिंह ने 92वे मिनट पर कर 2-1 से जीत दिलवाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इन मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह पिंका, जसवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, सोहन सिंह दाओ, शीतल सिंह लुड्डो, हर्ष मोहन सिंह व क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा ने खिलाड़ियों को साफ सुथरा खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जीत सिंह खाबडा, हरनंदन सिंह खाबड़ा, सेवक सिंह बैंस, दलजीत सिंह कनाडा, मलकीत सिंह नंगल, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, मास्टर बनींद्र सिंह, परमजीत सिंह बैंस, गुरनाम सिंह बैंस, अमनदीप सिंह बैंस, इंज तरलोचन सिंह संधू सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
22 को खेले जाने वाले फ़ाइनल मैच….
1,अंडर 17 वर्ग में एफए बद्दो व राउंड ग्लास मोहाली 9 वजे।
2, कालज वर्ग में खालसा कालज माहिलपुर व बीएएम खालसा कालज गढ़शंकर 11 वजे।
3,  नामधारी एफसी व दिल्ली एफसी दिल्ली 1 बजे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित : लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 25 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी है और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे...
article-image
पंजाब

दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत : कैंटर ने गलत दिशा में जाकर गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को था कुचला

डेराबस्सी : पंजाब के मोहाली ज़िले में स्थित डेराबस्सी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी डेराबस्सी पुलिस स्टेशन...
article-image
पंजाब

संदीप हंस ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के तौर पर पदभार संभाला

जिले में गेहूं की सुचारु खरीद संबंधी नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी मंडियों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी हर बुनियादी सुविधा होशियारपुर :  2010 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री संदीप हंस ने आज...
article-image
पंजाब

राजस्व मंत्री जिंपा ने अलग-अलग गांवों का दौरा कर वर्षा से हुए फसलों के नुकसान का लिया जायजा

नुकसान के मूल्यांकन व उचित मुआवजे के लिए राजस्व विभाग की ओर से पारदर्शी तरीके से करवाई जा रही है गिरदावरी होशियारपुर, 03 अप्रैल: राजस्व मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!