61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : पीएचएसएसी ने पेनल्टी किक्स में जीएनए यूनिवर्सिटी को 7-6 से जेसीटी एफए फगवाड़ा व आरसीएफ कपूरथला बराबरी पर और राउंड ग्लास मोहाली ने जीएसएसएस एफए माहिलपुर को हराया

by
गढ़शंकर, 17 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला पीएचएसएसी व जीएनए यूनिवर्सिटी की टीमों के दरम्यान खेला गया। इस खेल में कोई भी टीम गोल नही कर पाई तो अंत में पेनल्टी किक्स में पीएचएसएसी माहिलपुर 7-6 से विजेता बनी। दूसरा मुकाबला जेसीटी एफए फगवाड़ा व आरसीएफ कपूरथला की टीमो के दरम्यान खेला गया। खेल के 33वे मिनट पर आरसीएफ के खिलाड़ी रणबीर सिंह ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलवा दी लेकिन जेसीटी एफए के खिलाड़ी वंश ने 59वे मिनट पर गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। अंत मे दोनों टीमों के वीच खेल बराबरी पर छूटा। तीसरा खेल राउंड ग्लास मोहाली ने जीएसएसएस एफए माहिलपुर के दरम्यान खेला गया जिसमें राउंड ग्लास मोहाली को जेतू करार दिया गया।इन मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुनवार्डी एथलीट माधुरी ए सिंह, मोहन सिंह चब्बेवाल, गुरमेल सिंह गिल नॉर्वे, एडवोकेट जसवीर सिंह राय प्रधान शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर, मलकीत सिंह, एसएचओ रमन कुमार, शविंदरजीत सिंह बैंस, दलजीत सिंह बैंस, डीएसपी दलजीत सिंह खख, कृष्णा भाटिया, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, जमशेर सिंह, सेवक सिंह बैंस व अर्जुनवार्डी गुरदेव सिंह गिल ने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल के टिप्स सांझा किये और उन्हें उम्दा खेल दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मास्टर बनींद्र सिंह, प्रिंसिपल खालसा कालेज डॉ परविंदर सिंह, बीएड कालेज प्रिंसिपल रोहन्ताश, इंज तरलोचन सिंह संधू, अमनदीप सिंह बैंस, बलजिंदर मान, सेवक सिंह बैंस, हरनंदन सिंह खाबड़ा, हरजीत सिंह बैंस, प्रो जेबी सेखों, गुरनाम सिंह बैंस, दलजीत सिंह यूके, परमजीत सिंह बैंस, बंत सिंह बैंस, दलजीत सिंह कनाडा, मलकीत सिंह नंगल ख़िलाड़िया व मोहन सिंह बैंस सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध” एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।...
article-image
पंजाब

सराफ व्यापारी के वर्कर करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूटे : वारदात में दो पुलिसकर्मियों सहित चार थे शामिल

बठिंडा : रेल में दिल्ली से बठिंडा आ रहे सराफ व्यापारी के वर्कर से संगरूर में रविवार रात चार लुटेरों ने करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर और हीरे लूट लिए। लुटेरों में दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस दो खेमों में बंट गयी है, अब प्रियंका बनाम राहुल गुट हैं : भाजपा

नई दिल्ली :  भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। इसमें एक प्रियंका गांधी वाड्रा का गुट है और दूसरा उनके भाई राहुल गांधी का है। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!