62 लाख रुपए से छह माह में बनेगा संतोषगढ़ पशु चिकित्सालयः सत्ती

by

ऊना, 9 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज संतोषगढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नगर परिषद संतोषगढ़ में वर्ष 1960 में पशु चिकित्सालय बनाया गया था। इस चिकित्सालय का भवन काफी पुराना व जर्जर होने पर इसे अब गिराकर इसके स्थान पर नया भवन तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भवन का निर्माण कार्य आगामी छह माह में पूर्ण कर लिया जाएगा और मार्च, 2021 का इसका लोकापर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय के बनने से किसानों व पशुपालकों को काफी लाभ पहुंचेगा और उन्हें उनके घर-द्वार पर अपने पशुधन के उपचार की सुविधा मिलेगी।
सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ में विकास के अनेकों कार्य प्रगति पर हैं। संतोषगढ़ में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 3 करोड़ रुपये व्यय करके 36 ट्रांस्फार्मर लगाए गए हैं। इसके अलावा 4.50 करोड़ रुपये की लागत से सिविल अस्पताल संतोषगढ़ का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो अगले दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अस्पताल में 30 बैड की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए नए भवन का निर्माण किया जाएगा और इसी स्कूल के लिए स्टेडियम के निर्माण के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का आकलन तैयार करके सरकार को भेजा गया है। शहर के लिए सीवरेज सिस्टम की सुविधा प्रदान करने के लिए 6.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ में 301 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए आर्थिक सहायता सरकार की ओर से प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्वां के चैनलाईज किए गए किनारों पर पेवर ब्लॉक्स लगाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को सुबह-शाम टहलने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि शहर में नालों की समस्या का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। वहीं संतोषगढ़ गर्ल्स स्कूल में 5 लाख रुपये, जबकि 4.50 लाख रुपये खर्च करके भटोली कॉलेज में मैट लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, संतोषगढ़ नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा तथा अन्य पार्षद, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जय सिंह सेन, एचपीएसआईडीसी के एक्सईन बलदेव राज शर्मा, संतोषगढ़ भाजपा के अध्यक्ष सुभाष चंद, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित कौशल, हरमेश परभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल अवांह के मेधावी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किए पुरस्कृत : पेयजल समस्या के स्थाई समाधान को लेकर व्यय होंगे 76 लाख – कुलदीप सिंह पठानिया

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) 6 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवांह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तारी टिप्पणी पर जर्मनी का राजनयिक तलब -वादे पूरे करने वह जल्द बाहर आएंगे : ऐसी सलाखें नहीं जो ज्यादा दिन रख सकें अंदर

नई दिल्ली :   आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल्ड शनिवार को हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली दिल्ली हाईकोर्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने...
हिमाचल प्रदेश

तकसीम, निशानदेही व इंतकाल के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें निपटारा : DC अपूर्व देवगन

तहसील, उप-तहसील स्तर पर राजस्व मामलों की समीक्षा करने वाला मंडी प्रदेश का पहला जिला एएम नाथ।  मंडी : राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारे और राजस्व कार्यो...
Translate »
error: Content is protected !!