64वें विशाल दंगल कार्यक्रम आयोजित……परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और वह नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। संजय अवस्थी गत देर सांय अर्की के चौगान में महावीर दंगल समिति, लोक निर्माण विभाग अर्की मण्डल द्वारा आयोजित 64वें विशाल दंगल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।May be an image of one or more people, crowd and text
संजय अवस्थी ने कहा कि दंगल हमारा पारंपरिक खेल है और दंगल को उसके प्राचीन स्वरूप में संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंगल ही आधुनिक समय की कुश्ती का जन्मदाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय महिला एवं पुरूष पहलवान पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल एवं कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
संजय अवस्थी ने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए राशि 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है। इस निर्णय से युवाओं को खेलों की ओर आकर्षिक करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नशा वर्तमान में समाज के समक्ष एक चुनौती बनकर उभरा है। युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें शारीरिक विकास की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसे खेल अहम भूमिका निभा रहे हैं।
संजय अवस्थी ने युवाओं का आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई की रोकथाम के लिए पूर्ण रूप से सजग है और सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।
विधायक ने महावीर दंगल समिति को अपनी ओर से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट नवीन झालटा, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत, नगर पंचायत अर्की के नवनिर्वाचित पार्षदगण व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बाढ़ का खतरा बढ़ा : भाखड़ा और पोंग बांध में बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई तीन राज्यों की चिंता

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर इस समय अब तक के सबसे ऊंचे जलस्तर पर पहुंच गया है। इससे पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान के निचले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

.मनाली में मिली 30 साल की युवती की लाश…..चेहरा नोचा हुया , पहनी.है जींस और स्वेटर

रोहित जस्वाल। मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर के पास एक युवती की लाश मिली है. जींस पेंट और स्वेटर पहने हुए इस युवती की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही चेहरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप 27 अक्टूबर को होगा प्रकाशित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 23 अक्तूबर – जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा तथा यह सूचियां जिला के सभी 516 मतदान केंद्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला रखेंगे

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को मार्च, 2026 तक देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं और 05 फरवरी, 2025 को हिमाचल इस दिशा में...
Translate »
error: Content is protected !!