65 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए लोग कंधे पर उठाकर लेकर पहुंचे अस्पताल : उद्योग मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के टीकर गांव की है घटना

by

एएम नाथ। शिमला : देश अब 4जी से 5जी की ओर बढ़ चुका है, लेकिन ग्रामीण इलाकों के काम अभी भी कछुए की गति से चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में समय समय की सरकारों की सुदूरवर्ती क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने का दावा करने वाली सरकार की हकीकत से रूबरू होना हो तो हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के विधानसभा क्षेत्र के टीकर गांव चले आइए। यह गांव आजादी के 75 साल बाद भी सड़क से वंचित है।

हमारे देश में अभी भी कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क नहीं होने की वजह से बीमार लोगों को कंधे पर उठाकर पैदल ही अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ऐसी ही एक तस्वीर हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के विधानसभा क्षेत्र के टीकर गांव से सामने आई है।

यहां शोभाराम नामक 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को इलाज के लिए लोग कंधे पर उठाकर ले जाते हुए नजर आए। सड़क के अलावा भी इस गांव में कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है जिसके चलते ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मूलभूत सुविधाओं के लिए यहां के ग्रामीणों ने कई बार मांग भी उठाई है। लेकिन, किसी सरकार ने इसकी मांगें पूरी नहीं की। चुनाव के वक्त इन ग्रामीणों को तमाम राजनीतिक दलों से सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिलता है। टीकर गांव के रहने वाले नाथू राम बताते हैं कि प्रसव के दौरान यहां की महिलाओं को उठाकर लाना पड़ता है। इस दौरान कई महिलाओं ने रास्ते में ही बच्चों को जन्म दिया है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में कई लोग दम तोड़ चुके है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोकुल बुटेल ने की नक्की प्रागपुर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत : प्रागपुर के युवाओं के लिए की ओपन जिम देने की घोषणा

रोहित भदसाली।  धर्मशाला, 12 सितम्बर। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस, गोकुल बुटेल ने आज बुधवार को आदर्श वेद मेला नौण नक्की प्रागपुर मेले के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।...
article-image
पंजाब

शव से बदबू उठने पर एनआरआई के कत्ल का 20 दिन बाद हुया खुलासा : तीन दोस्तों ने मिलकर की हत्या , एक ने हत्या का खुल्लासा करने की धमकी दी तो अन्य दोनों ने उसे भी मार डाला

मोगा : गांव बदनी खुर्द में शुक्रवार को एक एनआरआई का शव उसके घर से बरामद हुआ। माना जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले उसकी हत्या की गई है। मामले को लेकर...
article-image
पंजाब

परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ. रघबीर

पोसी में जागरूकता सेमिनार शुरू,  10 जुलाई तक लगाए जाएंगे जागरुकता सेमिनार गढ़शंकर :  विश्वजनसंख्या दिवस के संबंध में 27 जून से 10 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के उपकेंद्रों में जागरूकता सेमिनारो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर भूमि पालमपुर के मेजर अमन धर को मिला गैलेंट्री अवार्ड

आतंकवाद-रोधी अभियान में दिखाई थी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता एएम नाथ। पालमपुर : भारतीय सेना की हरी वर्दी के प्रति जज्बा हो या फिर मातृभूमि के लिए खतरों से जूझने का जुनून। वीर भूमि पालमपुर...
Translate »
error: Content is protected !!