65000 रुपए रिश्वत लेते पूर्व पटवारी व उसके सहयोगी को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजस्व हलका गिल में तैनात पूर्व पटवारी गुरनाम सिंह, उसके सहयोगी बूटा सिंह व लुधियाना जिले के गांव गिल निवासी राणा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी गुरनाम सिंह व उसके सहायक राणा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।

वीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना जिले के गांव दुल्ली निवासी सरबजीत सिंह की शिकायत पर जांच के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बूटा सिंह और राणा सिंह नामक दो निजी व्यक्तियों ने पटवारी गुरनाम सिंह के साथ उनकी मुलाकात करवाई थी, जिन्होंने उनके प्लॉट के इंतकाल के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने आगे बताया कि उक्त पटवारी ने अपने उपरोक्त सहयोगियों (कारिंदा) बूटा और राणा के माध्यम से 15000 रुपये, 35000 रुपये और 15000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 65000 रुपये रिश्वत ली थी।

शिकायतकर्ता ने पटवारी और उसके सहयोगियों के साथ फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी की थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए 65000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप साबित हुए। इस संबंध में पटवारी गुरनाम सिंह, उसके सहयोगियों बूटा सिंह और राणा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आदि कैलाश यात्रा मार्ग : भूस्खलन होने से फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

रोहित भदसाली।  पिथौरागढ़ : आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने के कारण फंसे 40 से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है। जो कि यात्रा मार्गों पर जगह- जगह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़के किनारे खड़ी कार में महिला थी निर्वस्त्र : पुलिस कांस्टेबल कर रहा था उसके साथ….वीडियो हो गया….

राजस्थान के जालौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिला कर रख देगी। अगर आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपको हानी पहुंचाने लगे तो फिर विश्वास किस पर करेंगे।...
article-image
पंजाब

52 नशीली गोलीयों स्मेत एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक  युवक को 52  नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है।          जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत पुलिस चौंकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह की अगुआई...
Translate »
error: Content is protected !!