663 ग्राम चरस बरामद : दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

by

बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की भंजराडू-नगरोटा रूट की बस में सवार दो लोगों से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चंबा-कांगड़ा की टीम ने 663 ग्राम चरस बरामद की है। भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर तुन्नुहट्टी में वीरवार सुबह 9:00 बजे टीम को यह सफलता मिली। टीम ने चुवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाकर चरस के साथ धरे दोनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चंबा-कांगड़ा टीम के प्रभारी एएसआई करतार सिंह ठाकुर ने तुन्नुहट्टी में नाकाबंदी की थी। सुबह करीब 9:00 बजे भंजराड़ू नगरोटा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस तुन्नुहट्टी बैरियर पर पहुंची। टीम ने बस की जांच की तो इसमें सवार से दो लोगों 43 वर्षीय होशियारा राम गांव वालुई, डाकघर लेसूई तहसील चुराह और रोहित मेहरा पुत्र रंजीत मेहरा जालंधर (पंजाब) के कब्जे से 663 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम में मोहम्मद असलम, मनोहर लाल, संजय कुमार, राम कुमार एवं रॉकी कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि चरस के साथ दो गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य मंडी संसदीय क्षेत्र में रिकार्ड मतों से जीतेगें : पैसे के दम पर लोकतंत्र की हत्या करने वाले षड्यंत्रकारी जल्द ही सलाखों के पीछे – सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 19 अप्रैल :   मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह स्थिर है और मजबूत है और वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी का सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित : भटियात में जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, वन विभाग का डीएफओ कार्यालय, पुलिस विभाग के तहत डीएसपी कार्यालय तथा सिविल कोर्ट खोला जाना प्रस्तावित – स्पीकर पठानिया

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता की बात को दोहराते हुए कहा कि जल्द यहाँ जल शक्ति विभाग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यापारियों को जीएसटी की विस्तृत संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने दी जानकारी

एएम नाथ। हमीरपुर 17 नवंबर । जिला मुख्यालय के व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने सोमवार को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 1956 करोड़ के ऋण की संभावना : एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त ने रिलीज की नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, आवास, ढांचागत विकास, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों...
Translate »
error: Content is protected !!