67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव कैसे हारी?… पूरा गणित प्रशांत किशोर ने समझाया

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे न केवल चौंकाने वाले रहे, बल्कि दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लेकर आए। आम आदमी पार्टी , जिसने 2015 में 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, इस बार बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज नेता भी अपनी सीटें नहीं बचा सके. दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी  ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी कर ली।  इस हार के बीच सवाल उठता है कि इतने ऐलान और योजनाओं की घोषणा के बाद भी दिल्ली की जनता आप को वापस लेकर क्यों नहीं आई? इस पर कई राजनीतिक विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे हैं. जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने 67 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव कैसे हारी, इसकी पूरी कहानी बताई है।
एंटी-इंकम्बेंसी फैक्टर: जनता का असंतोष बढ़ा
प्रशांत किशोर ने बताया कि 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद आम आदमी पार्टी को एंटी-इंकम्बेंसी का सामना करना पड़ा. पार्टी ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सुधार किए, लेकिन दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता और यमुना के प्रदूषित पानी ने जनता की नाराजगी बढ़ाई. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लगातार यह तर्क दिया कि केंद्र सरकार दिल्ली के विकास कार्यों में बाधा डाल रही है, लेकिन जनता ने इसे ‘बहानेबाजी’ के रूप में देखा. नतीजतन, वोटरों का आम आदमी पार्टी से मोहभंग हुआ और उन्होंने सत्ता परिवर्तन का निर्णय लिया।
लिकर स्कैम से पार्टी की छवि पर गहरा असर
प्रशांत किशोर के अनुसार, दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार का एक बड़ा कारण अरविंद केजरीवाल का लिकर स्कैम में फंसना और फिर जेल जाने के बाद इस्तीफा देना रहा. इससे पार्टी की ईमानदार छवि को गहरा धक्का लगा और मतदाता आम आदमी पार्टी  से दूर होने लगे. इसके अलावा, ‘शीश महल’ विवाद भी केजरीवाल की छवि के लिए नुकसानदेह साबित हुआ. सीएजी रिपोर्ट के अनुसार, सीएम आवास पर 7.91 करोड़ से लेकर 33.66 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे जनता में गलत संदेश गया.
जलभराव और खराब सड़कों की समस्या
दिल्ली में जलभराव और खराब सड़कों की समस्याओं ने भी आम आदमी पार्टी सरकार की गवर्नेंस पर सवाल खड़े किए. लोगों को लगा कि पार्टी जमीनी स्तर पर काम करने में असफल रही है. दिल्ली की सड़कों की बदतर हालत और ट्रैफिक की समस्याओं ने भी जनता को नाराज किया, जिससे उन्होंने भाजपा को एक मौका देने का फैसला किया.
जनाधार हुआ कमजोर 
आम आदमी पार्टी का वोट शेयर लगभग 8-9% तक गिर गया, जिससे कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।  यह संकेत देता है कि पार्टी के समर्थन आधार में सेंध लग चुकी है. दूसरी ओर, भाजपा का वोट शेयर बढ़ा, जो इस बात का प्रमाण है कि पार्टी ने नए मतदाताओं को आकर्षित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच के खिलाफ सगे भाई राणा बिल्डिंग फर्म के नाम पर बिल बना कर पंचायत के फंडज हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 14 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस द्वारा बीडीपीओ गढ़शंकर द्वारा एसएसपी होशियारपुर को जांच रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की मांग पर भाजपा के बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच...
article-image
पंजाब

नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन : पूर्व विधायक मंगूपुर ने रैलमाजरा में किया

बलाचौर : बलाचौर के पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर द्वारा गांव रैलमाजरा में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क विधायक मंगूपुर के कार्यकाल के दौरान निर्माणकार्य के लिए पास करवाई गई...
article-image
पंजाब

नयी शिक्षा नीति खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए डीटीएफ का जत्था दिल्ली के लिए रवाना 

गढ़शंकर, 3 फरवरी: नई शिक्षा नीति 2020 (एनईपी-2020) के खिलाफ जंतर मंतर, नई दिल्ली में कुल हिंद शिक्षा अधिकार मंच द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए डीटीएफ के राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!