68 बोर्डिंग स्कूल : सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा :

by

शिमला : हिमाचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। करीब 68 स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक में स्कूल खोलने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कम से कम 100 कनाल के परिसर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी छात्र हितैषी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों के लिए जमीन फाइनल करके निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बोर्डिंग स्कूलों में बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन के साथ बेहतर खेल सुविधाएं भी मिलेंगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को करियर के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक साथ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।
खेल स्कूल और खेल विश्वविद्यालय भी खुलेंगे : खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार खेल स्कूल और खेल विश्वविद्यालय भी खोलेगी। हिमाचल की सुक्खू सरकार इस दिशा में भी कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिया।
इंडोर स्टेडियम बनेगा जुब्बल-कोटखाई में : शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया, राजस्व मंत्री से की चर्चा

एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के विभिन्न कारकों का अध्ययन करने के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे पर पहुंची पांच सदस्यीय बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने आज जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशीला पब्लिक स्कूल में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में रहा प्रतिशत परिणाम

बद्दी, 4 अप्रैल (तारा ) : सुशीला पब्लिक स्कूल भटोली खुर्द बद्दी के सत्र 2025 -26 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत्- प्रतिशत रहा ।जिनमें सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार की सरगना सोनू पंजाबन – जानें कौन है : सोनू पंजाबन को 24 साल कैद की सुनाई थी सजा , सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज

रोहित भदसाली।  दिल्ली :  सोनू पंजाबन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को सोनू पंजाबन उर्फ ​​गीता अरोड़ा की सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज कर दी थी. सोनू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री मदभागवत कथा, बद्दी के पलांखवाला कुँजाहल में सात दिवसीय कथा का आयोजन

बद्दी, 11 अप्रैल (तारा) : झाड़माजरी के पलाखंवाला में श्री मदभागवत कथा का शुभारम्भ शनिवार को कलश यात्रा से हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि कलश यात्रा बहुत ही भव्य...
Translate »
error: Content is protected !!