6,800 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाएगी क्रैक संस्थाः मुख्यमंत्री

by
हर विधानसभा क्षेत्र से 100 विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश के 6,800 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए क्रैक अकादमी 34 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस संस्था के माध्यम से 100 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। प्रदेश के छठी कक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों को इस संस्था के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कौशल विकास पर भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
इससे पूर्व क्रैक अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज कंसल ने ‘समावेशी शिक्षा की ओर यात्रा’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रदेश की टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले ऊना जिले के सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का किया शुभारंभ : नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में खेलों की रहेंगी अहम भूमिकाः राज्यपाल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। नशा छोड़ो-खेल खेलो थीम पर आधारित इस चैम्पियनशिप का आयोजन हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने SP ऑफिस के बाहर किया प्रोटेस्ट…

दिवंगत पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता न्याय के इंतजार में हैं। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर अपने बेटे के लिए न्याय की जंग तेज कर दी है। बुधवार को उन्होंने SSP दफ्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जंगली मुर्गा कांड में FIR : सीएम के डिनर में परोसने के लगे थे आरोप

एएम नाथ। शिमला । हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण में शिमला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिमला के कुपवी की कुलग पंचायत की प्रधान सुमन चौहान और नीटू परमार ने पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!