6,800 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाएगी क्रैक संस्थाः मुख्यमंत्री

by
हर विधानसभा क्षेत्र से 100 विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश के 6,800 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए क्रैक अकादमी 34 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस संस्था के माध्यम से 100 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। प्रदेश के छठी कक्षा से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों को इस संस्था के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कौशल विकास पर भी जानकारी प्रदान की जाएगी।
इससे पूर्व क्रैक अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरज कंसल ने ‘समावेशी शिक्षा की ओर यात्रा’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला पुल से जालपा माता मंदिर  तक 21 से 24 सितंबर तक बंद रहेगा वाहनों का परिचालन : उपमंडल दंडाधिकारी  प्रियांशु खाती ने जारी किए आदेश

 इंटरलॉकिंग टाइलिंग का होगा कार्य एएम नाथ। चंबा :   उपमंडल दंडाधिकारी चम्बा प्रियांशु खाती ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 सितंबर से 24 सितंबर तक मैहला पुल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भगवान राम अपने बाल रूप में अयोध्या में विराजते ही सदियों की प्रतीक्षा पूरी हुई : जय राम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कारसेवकों को किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भगवान राम का अपनी जन्मस्थली अयोध्या में बाल रूप में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मातम में बदली खुशियां, 12 जिंदगियां तबाह – एक परिवार पर पड़ी कोहरे की मार

रतिया :  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में धुंध की वजह से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. मरने वालों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साबुन उद्योग से संबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर लगाया अनिशचितकालीन के लिए धरना : लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने की घोषणा 15 दिन में हमारी मागों का समधान नहीं हुया तो हिमाचल में लगे साबुन उद्योग के गेट पर लगाएगे धरना गढ़शंकर: पंजाब से स्टे हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!