69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता : प्रतियोगिता में देश भर की 28 टीमें भाग ले रही 

by

सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे।

बीबीएन,18 जनवरी (तारा) :   स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 जनवरी तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय स्तर की विद्यालय खेल प्रतियोगिता है। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश में 69वीं अंडर-14 बॉयज वॉलीबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 जनवरी तक सफलतापूर्वक ‘किया गया था, जिसे देशभर से सराहना प्राप्त हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भारतवर्ष के 28 राज्यों एवं यूनिट्स से देश की प्रतिभाशाली बेटियाँ भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 336 बालिकाएँ खिलाड़ी के रूप में तथा 84 ऑफिशियल्स शामिल हैं।
यह सम्पूर्ण आयोजन शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली के मार्गदर्शन हो रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए निदेशालय की ओर से लगभग 23 विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों में ट्रांसपोर्टेशन, आवास एवं भोजन, सुरक्षा एवं अनुशासन, तकनीकी एवं मैच संचालन, चिकित्सा सुविधा, स्वागत एवं प्रोटोकॉल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कमेटियाँ शामिल हैं।
प्रतियोगिता की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश नेगी स्वयं प्रतियोगिता स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अतिरिक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बीआर शर्मा ने भी स्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ आवास, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन तथा चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दक्षिण भारत से आने वाली बालिकाओं के लिए उनके स्वादानुसार दक्षिण भारतीय भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से परिचित कराने के उद्देश्य से पारंपरिक हिमाचली धाम भी परोसी जाएगी। चिकित्सा सुविधा हेतु पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती एवं आपातकालीन चिकित्सा प्रबंध किए गए हैं। परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता स्थल तथा आवास से खेल मैदान तक सुचारु बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
संयुक्त निदेशक ड़ा जगदीश नेगी ने पत्रकारों को बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए निरंतर सकारात्मक कदम उठा रही है। खिलाड़ियों की डाइट राशि 120 से बढ़ाकर 250 की गई है, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए थर्ड एसी एवं हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।
उद्घाटन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के आगमन की संभावना है, जबकि समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ (कर्नल) धनीराम शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सायरीघाट को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित- डॉ. शांडिल

ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए संभावनाएं तलाशने के अधिकारियों को दिए निर्देश एएम नाथ।  कण्डाघाट  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण – प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चितः राजीव शुक्ला

एएम नाथ / रोहित जसवाल। बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय में स्थानीय प्रशासन द्वारा नशा दुरुपयोग एवं साइबर अपराध पर सेमिनार आयोजित

बीबीएन, 26 फरवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय परिसर में स्थानीय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में नशा दुरुपयोग एवं साइबर अपराध विषय पर एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
Translate »
error: Content is protected !!