देश भर से 24 टीमें पहुंची घुमारवीं, विभिन्न राज्यों की कुल 30 टीमें ले रही हैं भाग…69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को प्रातः 11 बजे करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

by
घुमारवीं (बिलासपुर), 31 जनवरी: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ एक फरवरी को प्रातः 11ः00 बजे नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। उद्घाटन समारोह पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है।No photo description available.
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा शैक्षणिक बोर्डों की कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं। समाचार लिखे जाने तक 24 टीमें जिनमें गुजरात, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, असम, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, विद्या भारती, डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी, सीआईएससीई, नवोदय विद्यालय समिति सहित अन्य टीमों के लगभग 384 खिलाड़ी एवं करीब 100 अधिकारी व कोच घुमारवीं पहुंच चुके हैं।May be an image of text that says "監 WELCOME 69* National School Games U-19 Girls HANDBALL Tournament at PMSHRI Gurt. (Boys) Sec. School Ghumeraia, Dist Binspur H.P w.e.f. 01-02-2026 to 05-02-2026 OreanindBy EDUCATION มนุนี RADO"
आयोजन समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सा एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। खेल मैदान को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है तथा दो कोर्ट पर एक साथ मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।May be an image of one or more people, temple and text
इस प्रतियोगिता के पहले दिन एक फरवरी को विभिन्न टीमों के मध्य कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की शुरुआत उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2 बजे होगी। May be an image of one or more people and textपहले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश का सामना नवोदय विद्यालय समिति से होगा, वहीं कर्नाटक और पंजाब के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। शाम के सत्र में दिल्ली बनाम तमिलनाडु, केरल बनाम उत्तराखंड तथा चंडीगढ़ बनाम गुजरात जैसे मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।May be an image of one or more people, people smiling and temple
जिला बिलासपुर के घुमारवीं में पहली बार इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजन से जहां इस क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस राष्टीय प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। May be an image of one or more peopleलोगों का कहना है कि आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा, बल्कि घुमारवीं और बिलासपुर जिले की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी।
आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस अधिकारी बन SDO और JE को किया अगवा : 7 लाख से अधिक वसूले; दो गिरफ्तार

मुल्लांपुर दाखा :  पुलिस ने नकली विजिलेंस अधिकारी बन पावरकाम के एसडीओ और जेई को अगवा कर लाखों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मलावण में दो दिवसीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया :खेल युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायक – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पारम्परिक खेल व्यायाम का बेहतर साधन होने के साथ-साथ खेल के रूप में लोकप्रिय भी हो रहे है। संजय अवस्थी गत दिवस अर्की विधानसभा...
article-image
पंजाब

*1 घायल सहित 4 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे : पुलिस और एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों में बीच चली गोलियां दौरान*

माहिलपुर, 27 फरवरी : होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव टूटोमजारा के पास आज शाम करीब 4 बजे एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों और खुफिया टीम के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया,...
Translate »
error: Content is protected !!