7वीं की स्टूडेंट पिता का रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंची : स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में फैल गई दहशत

by
भिखीविंड :  क्लासमेट से एक दिन पहले कक्षा में झगड़ा हुआ तो सातवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा अगले दिन पिता का लोडेड रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा ने दोपहर एक बजे जब कक्षा में स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में दहशत फैल गई।
स्कूल मैनेजमेंट ने दबाया मामला
मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा तो उन्होंने इसे दबाने का प्रयास किया लेकिन कुछ बच्चों ने जब घर जाकर अपने अभिभावकों को घटना के बारे में बताया तो अभिभावक डीएसपी दफ्तर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने भी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्लासमेट से हुई थी लड़ाई
गांव कलसियां निवासी किसान परिवार से संबंधित 12 वर्षीय छात्रा गांव माड़ी गौर सिंह स्थित निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बताते हैं कि उसका अपनी ही कक्षा के सहपाठियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला स्कूल प्रशासन के ध्यान में आया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को उक्त छात्रा अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर स्कूल बैग में डालकर स्कूल पहुंच गई। दोपहर एक बजे उसने अपने स्कूल बैग से रिवाल्वर निकाली और कक्षा में इधर-उधर लहराने लगी।
घटनास्थल पर मौजूद छात्र भयभीत हो गए और उन्होंने तुरंत प्रबंधन को सूचित किया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। शाम को आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। डीएसपी प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सक्षम बस्सी ने दसवीं में 95.16 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में चौथा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : सीबीएसई दुारा दसवीं के घोषित नतीजों में दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल के विधार्थी सक्षम बस्सी स्कूल में चौथे स्थान पर रहे। सक्षम वस्सी ने दसवीं में 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोआबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के बहुत अच्छे रिज़ल्ट मिल रहे : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/ गढ़शंकर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि अभी कनाडा के विज़िटर टूरिस्ट और सुपर वीज़ा के लिए अप्लाई करने का अच्छा मौका है। कंपनी को फरवरी महीने में...
article-image
पंजाब

दर्दनाक सड़क हादसा : चिरगांव क्षेत्र में एक कार के पब्बर नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, 1 घायल

एएम नाथ, शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चिरगांव क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार के पब्बर नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौके...
Translate »
error: Content is protected !!