7 दिन रहा साथ……युवती की खूबसूरती के चक्कर में आ गया था जासूस -25 साल के देवेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

by
पानीपत  : पानीपत में जासूस नोमान इलाही की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में एक और जासूस पकड़ा गया जो पाकिस्तान को सूचनाएं पहुंचाता था। हरियाणा पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने वीरवार देर रात 25 साल के देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।
पंजाब सीमा से सटे गुहला चीका क्षेत्र के मस्तगढ़ गांव निवासी देवेवेंद्र पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना की गतिविधियों की सूचनाएं भेजने का आरोप है। जांच में सामने आया कि देवेंद्र पांच से अधिक पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
  2024 में देवेंद्र गया था पाकिस्तान एसपी आस्था मोदी ने बताया कि कैथल पुलिस ने देवेंद्र सिंह को 13 मई को फेसबुक पर हथियार के साथ पोस्ट डालने के मामले में हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारियां मिलीं। देवेंद्र ने बताया कि वह नवंबर 2024 में करतापुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजा साहिब जैसे स्थलों के दर्शन करने गया था।
आईएसआई के जाल में ऐसे फसा देवेंद्र पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान में आईएसआई के जाल में देवेंद्र आ गया। उसे आईएसआई ने एक युवती के माध्यम से हनी वह एक सप्ताह तक युवती के साथ रहा और यहीं से उसका पाकिस्तान एजेंसी से संपर्क पुख्ता हो गया। भारत लौटने के बाद भी वह लगातार पाक एजेंटों के संपर्क में रहा और यहां की कई खुफिया जानकारियां साझा करता रहा।
सात दिन युवती ने साथ रखा पुलिस की फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट टीम उसके मोबाइल से डाटा रिकवर करने की कोशिश में लगी है। उसने यह भी बताया है कि उससे जो युवती मिली थी. वह बहुत खूबसूरत थी। वह उसके चक्कर में आ गया। युवती ने सात दिन अपने साथ रखा। इसके बाद कहा कि अगर वह उसे कुछ सूचनाएं देगा तो और भी युवतियों से दोस्ती कराएगी। साथ ही उसे मोटा पैसा भी मिलेगा। देवेंद्र ने पुलिस से कहा कि वह लालच में आ गया। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि देवेंद्र से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहयान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी के पिता हैं किसान पुलिस ने देवेंद्र सिंह ने उसके बैंक खाते की जानकारी ली है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के खातों का विवरण ले लिया है। इन सभी खातों की जांच कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि जासूसी करने के लिए बदले देवेंद्र को आईएसआई से मोटी रकम मिल रही होगी। उसके परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। बहन 12 वीं की पढ़ाई कर रही है। पिता किसान हैं। मध्यम वर्गीय परिवार है। उसके और परिवार के खिलाफ पहले कोई मुकदमा नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करण औजला और हनी सिंह ने गानों में अभद्रता के लिए माफी मांगी : महिला आयोग ने भेजा था नोटिस

चंडीगढ़ : मशहूर सिंह करण औजला और यो यो हनी सिंह ने पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल से फोन पर माफी मांगी है. महिला आयोग ने दोनों ही गायको को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

AAP की 5 गारंटी, फ्री बिजली और हर महीने 1000 रुपये का वादा : सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में जारी की 5 गारंटियां

 नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पांच गारंटी दी हैं । आम आदमी पार्टी ने हरियाणा...
article-image
पंजाब , समाचार

भारी बारिश के के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों बम पानी घुस गया तो आधा दर्जन सड़के पानी मे वह गई : आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल खराब

गढ़शंकर : गढ़शंकर सब डीविजन में भारी बारिश के चलते सब डिविजन गढ़शंकर के दर्जनों गांव पानी में घुस गया तो अद्धा दर्जन सड़को को पानी साथ ही वहां कर ले गया।  आधा दर्जन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के 62वें जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, कांग्रेस नेता और आम लोग मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे : सीएम ने केक काटा, नाटी डालकर जश्न मनाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही वे जीवन के 63वें वर्ष में प्रवेश कर गए। इस मौके पर राजधानी शिमला स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!