7 मार्च को होगा आवाकारी यूनिटों का आवंटन , 6  मार्च तक ली जाएंगी निविदाएं – कंवर शाह देव कटोच

by
एएम नाथ। चंबा, 4 मार्च :     उप-आयुक्त राज्य कर व आबकारी कंवर शाह देव कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ज़िला में आबकारी ठेकों एल-2, एल-14, एल-14ए और एल-20 बी में खुदरा शराब लाइसेंस के आवंटन के लिए मुहरबंद निविदा  आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला से संबधित सभी एल-2, एल-14 के लिए  निविदाएं प्रपत्र ‘कार्यालय उपायुक्त राज्य कर व आबकारी, चम्बा और सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी, डलहौजी स्थित बनीखेत से भी निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। निविदा प्रपत्र विभाग की वेबसाइट www.hptax.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता हैं।
निविदाएं व बोली प्रक्रिया 7 मार्च को बचत भवन में उपायुक्त की अध्यक्षता में  पूर्ण होंगी।
निविदाएं  6 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपायुक्त राज्य कर व आबकारी के कार्यालय चम्बा में ली जाएगी। गैर-वापसी योग्य निविदा शुल्क रुपये दो लाख प्रति निविदा होगा। ठेका-इकाई के आवंटन के लिए प्रत्येक निविदा निर्धारित प्रारूप में की जाएगी। बोली-निविदा शुल्क का भुगतान नीलामी-सह-निविदा हॉल में प्रवेश के समय नकद या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से भी किया जा सकता है। एक आवेदक जितनी चाहे उतनी निविदाएं प्रस्तुत कर सकता है। लेकिन ऐसी प्रत्येक निविदा के साथ निर्धारित निविदा शुल्क संलग्न होना चाहिए। किसी भी आवेदक को एक ही विक्रेता-यूनिट के लिए एक से अधिक आवेदन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उप- आयुक्त राज्य कर व आबकारी विभाग चंबा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ से आवाज आई… सीट के नीचे हम छिप गए… बिलासपुर बस हादसे में दो बच्चों की ऐसे बची जान.. बच्चों ने खुद बताया

एएम  नाथ । बिलासपुर : बिलासपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में 18 में से 16 लोगों को मौत हो गई। बस में सवार सिर्फ दो बच्चों की ही जान बच पाई है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के जिला चम्बा के ककीरा में दर्दनाक हादसा : चम्बा-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा; छह पर्यटकों की मौत

भारी बारिश और फिसलन के बीच 150 मीटर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, चार गंभीर घायल टांडा रेफर गुजरात के पर्यटक थे सवार, रातभर चले राहत-बचाव अभियान के बाद निकाले गए शव और घायल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड जारी- ओम कांत ठाकुर

एसडीएम मंडी ने कहा क्यूआर कोड स्कैन करके करें मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन मंडी, 30 अप्रैल। वोटर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 मई को मंडी नगर निगम एरिया में मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में डंगा गिरने से सड़क बंद, यातायात ठप : सुल्तानपुर चौक के पास मुख्य मार्ग अवरुद्ध, लोगों को भारी दिक्कतें

हेलीपैड के नीचे भू-स्खलन से चंबा-बालू सड़क बाधित एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर क्षेत्र में हेलीपैड के नीचे डंगा गिरने से चंबा से बालू को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!