7 मिनट में 6 धमाके : रात के अंधेरे में अमृतसर में किसने गिराई मिसाइलें?

by
अमृतसर :  गुरुवार तड़के अमृतसर में अचानक सात मिनट में 6 बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह अमृतसर के तीन गांव के खेत पर मिसाइलें पड़ी मिली। मिलाइलें मिलने की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।  बता दें कि ये मिसाइलें पंजाब के तीन गांवों – दुधाला, जेठूवाल और पंधेर में पाई गईं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
                  अमृतसर के तीन गांवोें में मिली मिसाइलें खेतों में ही पड़ी हुई थी और ये फटी-फटी अवस्था में थीं। बताया जा रहा है कि यह रॉकेट्स भारत और पाकिस्तान दोनों की सेना के प्रयोग में शामिल हैं। डिफेंस विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की तरफ से इनका इस्तेमाल किया गया हो सकता है, लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन्हें आकाश में ही न्यूट्रलाइज कर दिया। उल्लेखनीय है कि ये रॉकेट अभी तक विस्फोट नहीं किए गए हैं, यानी फटे नहीं हैं।
रात में 7 मिनट में 6 बार हुआ धमाका
इसके अलावा, खबर है कि बुधवार-गुरुवार की आधी रात करीब 1:02 से 1:09 के बीच, अमृतसर में 7 मिनट के भीतर 6 बार धमाकों की आवाज सुनी गई। इन धमाकों की आवाज को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये रॉकेटों की कार्रवाई के दौरान हुए सोनिक साउंड थे, जबकि पुलिस का कहना है कि यह सोनिक साउंड हो सकती है, जो विमान की तेज गति से निकलती है। पुलिस ने कहा है कि इन धमाकों का आतंक या कोई हमला होने की पुष्टि नहीं हुई है।
मिसाइलें गिरने के बाद ही हुआ था ब्लैकआउट
इस घटना के बाद तुरंत ही पूरे शहर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। पंजाब पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस बोली- आवाजें सोनिक साउंड जैसी थी
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों को बताया कि यह आवाजें सोनिक साउंड जैसी लग रही हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड पर सभी चेकिंग करवाई गई है और किसी भी तरह के हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसएसपी मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तुरंत ही इस मामले की सूचना सेना को दी गई, जिसने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर मिसाइलों को अपने कब्जे में ले लिया। सेना ने इन मिसाइलों को अपने साथ ले जाते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुला दरबार लगाकर पूर्व सांसद खन्ना ने सुनी लोगों की समस्याएं : प्रदेश में अपराध आप सरकार के नियंत्रण से बाहर : खन्ना

होशियारपुर 22  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में अपराध आप सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चूका है। उक्त विचार खन्ना ने खुला दरबार लगाकर...
article-image
पंजाब

लाइसेंस (अस्थायी) के बिना पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिले में 19 स्थानों पर पटाखे  बेचने के लिए जारी किए गए हैं 57 अस्थायी लाइसेंस

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस धारकों को भी केवल निर्धारित किए गए स्थानों पर पटाखे बेचने के दिए निर्देश होशियारपुर, 20 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में अस्थायी लाइसेंस के...
article-image
पंजाब

23 को गांव दोलोवाल में लड़कियों के लिए लगाया जाएगा विशेष प्लेसमेंट कैंप

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  ज़िला रोजगार सृजन व कौशल विकास प्रशिक्षण अधिकारी रमदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर की ओर से जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला प्रोग्राम अधिकारी...
article-image
पंजाब , समाचार

9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!