7 साल किया इंतजार, बेटे ने कुछ इस तरह किया हिसाब बराबर – गैंगस्टर सोनू मोटा का कत्ल

by
अमृतसर :  गैंगस्टर रवनीत सिंह उर्फ सोनू मोटा की गोलियां मंगलवार शाम को मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना का सीटीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टूव्हीलर सवार युवकों ने सामने से स्कूटी पर आ रहे सोनू मोटा को गोलियां मारी और फरार हो गए।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। वहीं गैंगस्टर सोनू मोटा की हत्या के आरोपी अभिराज सिंह और उसका साथी राहुल फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बेहद करीब है और जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। वहीं अभी तक कि जांच में यही सामने आया है कि सोनू मोटा का हत्या करने के बाद अभिराज सिंह ने जश्न मनाते हुए दावा किया कि उसने अपने पिता पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की मौत का बदला ले लिया है। क्योंकि गुरदीप पहलवान की 2018 में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरदीप पहलवान हत्या कांड में सोनू मोटा सहित कुछ अन्य गैंगस्टरों का नाम आया था।
सात साल से मौका ढूंढ रहा था अभिराज
बताया जा रहा है कि पिता की हत्या के बाद से पिछले 7 साल से अभिराज सिंह लगातार अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए मौका ढूंढ रहा है। आरोपी अभिराज सिंह और मृतक सोनू मोटा एक ही मोहल्ले में रहते हैं और इसलिए अभिराज सिंह लगातार उस पर नजर रखे हुए था। मंगलवार शाम को जब सोनू मोटा गुरुद्वारा साहिब से वापस घर लौट रहा था तो मौका पाते है अभिराज ने गोलियां चला दी और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पूरा विषय की अभी जांच की जा रही है। जब तक आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ नहीं की जाएगी। तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद किसान दर्शन सिंह गढ़ी मटों के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेंट

गढ़शंकर – कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर चल रहे संघर्ष में लगातार सातवीं बार शामिल हुए गांव गढ़ी मटों के किसान दर्शन सिंह पांगली की बीते 3 अप्रैल को तबीयत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीयों ने ब्रिटेन में गाड़ा झंडा… एंडी बर्नहैम कैबिनेट में ऊंचे पदों पर ये 3 भारतीय मूल के नेता

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी नई कैबिनेट का अनावरण किया है, जिसमें 3 भारतीय मूल के सांसदों को नई मुख्य जिम्मेदारी मिली है। सांसदों में कनिष्क नारायण को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री तो...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं: पवन दीवान लुधियाना, 23 मार्च: कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर...
article-image
पंजाब

पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को...
Translate »
error: Content is protected !!