7 अत्याधुनिक पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस बरामद : पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

by
अमृतसर :  जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से जुड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। इनके माध्यम से अटारी सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में हथियारों की खेप मंगवाई जाती थी। तय स्थानों से इन खेपों को उठाकर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाया जाता था।
इस संबंध में थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े आगे और पीछे के लिंक की पड़ताल कर रही है, ताकि पूरी कड़ी तक पहुंचा जा सके।
उन्होंने कहा कि अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

हरीश कुमार                 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गऊशाला बाजार होलसेल मार्किट की ओर से आयोजित समागम में कैबिनेट मंत्री जिंपा ने की शिरकत : व्यापारी वर्ग समाज का अहम हिस्सा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और देश व प्रदेश की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि मुख्य...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड : गांव महदूद में पुलिस मुकाबले के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

हमले के बाद दुकान मालिक को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए मिली थी फोन पर धमकी: डीजीपी गौरव यादव मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी: एडीजीपी एजीटीएफ...
Translate »
error: Content is protected !!