7 ग्रिफ्तार – 12 पिस्तौल, 16 मैगजीन और 23 जिंदा कारतूस बरामद : पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

by

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यूएसए स्थित दिलप्रीत सिंह से जुड़े एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 12 पिस्तौल, 16 मैगजीन और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अमृतसर के छेहरटा निवासी करनजीत सिंह उर्फ ​​धन्नी, जशनदीप सिंह उर्फ ​​माया उर्फ ​​छिल्लर, इश्मीत सिंह उर्फ ​​ऋषि, अमृतपाल सिंह उर्फ ​​स्पूरा और दिलप्रीत सिंह उर्फ ​​दिल के रूप में हुई है। साथ ही अमृतसर के बाबा बकाला साहिब निवासी वरिंदर सिंह उर्फ ​​रवि और गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश से लाता था हथियारों की खेप : डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह मध्य प्रदेश से हथियार खरीदकर विभिन्न गिरोहों को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी करणजीत धन्नी अपने भाई जशनदीप सिंह और इश्मीत के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लाता था और फिर अमेरिका में रहने वाले दिलप्रीत सिंह के निर्देश पर अलग-अलग लोगों तक पहुंचाता था।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई :  डीजीपी ने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।  ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी कर राज्य में आपराधिक तत्वों को सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर दर्ज :  इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन और सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस टीमों ने डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर की निगरानी में एक विशेष ऑपरेशन चलाया । इसके बाद आरोपियों को छेहरटा और बाबा बकाला इलाकों से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमें दो 93,000 हथियार, फिर देखो क्या करते हैं पाकिस्तान का’- बलोच नेता का भारत से सीधा और चौंकाने वाला बयान वायरल

सोशल मीडिया पर एक 30 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बेलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के कमांडर-इन-चीफ अल्लाह नजर बलोचने भारत और वैश्विक समुदाय से बलूचिस्तान के समर्थन की गुहार लगाई है। वीडियो...
article-image
पंजाब

5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट  निरंतर जारी : ढक्को ने हल्लूवाल, कित्तना ने बिहाला, सड़ोया ने डुमेली, नंगल खिलाड़िया ने मैंग्रोवाल को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश

माहिलपुर : अंबेडकर सेना पंजाब द्वारा कुलवंत सिंह भुनों के नेतृत्व में जरनैल मुला सिंह स्पोर्ट्स क्लब बाहोवाल और खेल प्रेमिया के सहयोग से बाहोवाल के खेल मैदान में 5वा नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार : वसुंधरा राजे से नवनिर्वाचित विधायकों के मिलने का क्रम जारी

जयपुर : राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी किसे चुनेगी इस पर सस्पेंस के बीच कुछ नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइंस स्थित...
article-image
पंजाब

पहलगांव पर हमला कायरता की निशानी ,अब सबक सिखाने का सही समय संजीव अरोड़ा : बहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाईटी रजिस्टर्ड की गवर्निंग बॉडी की विशेष बैठक प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई । जिस में समूह सोसाईटी सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!