7 जिलों में हीट-वेव का अलर्ट : 29 मई से बारिश की संभावना, ऊना में पारा 43 डिग्री

by

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश में चार दिन बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस  एक्टिव हो रहा है। इससे 29 और 30 को तो कुछेक स्थानों पर ही बारिश की संभावना है। मगर 30 मई को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में राहत की फुहार बरस सकती है।

                             फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। उल्टा गर्मी में इजाफा होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में हीट-वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछेक स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की गई है।

 10 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट :   27 मई से 3 दिन तक लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला को छोड़कर सभी 10 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। ऊना का तापमान पहले ही 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। चटक धूप खिलने की वजह से आज इसमें उछाल आ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुगर, पेन किलर, बुखार और हार्ट और जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती समेत ये 39 दवाइयां हुईं सस्ती

नई दिल्ली : आम लोग किसी भी बिमारी से निपटने में परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। सिरमौर  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में टीजीटी बैचवाइज भर्ती का रिजल्ट जारी

एएम नाथ। शिमला हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को लगातार रोजगार दे रही है। इसी कड़ी में हिमाचल में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल में 924 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली...
Translate »
error: Content is protected !!