7.20 ग्राम चिट्टा पकड़ा, घर से 450 ग्राम चरस बरामद : दो लोग गिरफ्तार

by

डमटाल:   थाना डमटाल पुलिस की ओर से नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी  देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार कमल दीप निवासी लैहरुह और पवन कुमार  निवासी सकोह देहरी तहसील फतेहपुर से 7.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।  पूछताछ के दौरान पुलिस को पवन कुमार के घर में नशा होने की जानकारी मिली  थी। इस पर डमटाल पुलिस ने मकान में छापेमारी की। जहां से 450 ग्राम  चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कमलदीप निवासी लैहरुह  के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख किसानों को इस वर्ष प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया है कि कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के दौरान एक लाख किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने पुरस्कृत किये सिलाघ्राट पाठशाला के होनहार : विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी जरूरी – नीरज नैय्यर 

,विधायक नीरज नैय्यर ने कहा –  सिल्लाघ्राट से आयल संपर्क सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य पर व्यय होंगे 4.62 करोड रुपए एएम नाथ। चंबा : विधायक नीरज नैय्यर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में 1.39 लाख राशन कार्ड धारकों को मिल रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ

मणिमहेश यात्रा को देखते हुए खाद्य सामग्री व एलपीजी का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा, 96 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा एएम नाथ। चंबा ; उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का होगा निर्माण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के प्लानिंग और स्पेशल एरिया के पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का निर्माण होगा।  सरकार ने हिमाचल में वैली व्यू को बचाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!