7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, 158 हैक्टेयर भूमि कटाव रुकेगा : सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना, 14 जून- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजावर में सर नाले के तटीकरण के कार्य पर 7.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नाले में बरसात के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता थां लेकिन अब नाले के तटीकरण के कारण बरसात के दौरान बाढ़ जैसी दिक्कतों से परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नाले के तटीकरण के कारण 158 हेक्टेयर भूमि संरक्षित होगी। बाढ़ निकासी तटबांध की कुल लंबाई 8460 मीटर होगी। इस कार्य से 102 घरों को भी लाभ होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली प्रदेश में विकास का मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में हाल ही में 32 करोड़ का टेंडर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या से निपटने के लिए 15 और ट्यूबवैल लगाए जाएंगे और दर्जनों टैंको का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली विस के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले टैकों का निर्माण सितंबर माह से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि हरोली हल्के में डेढ़ साल के भीतर पेयजल और सिंचाई जल को लेकर कोई कमी नहीं होगी। क्षेत्र में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए लगभग 70 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। क्षेत्र में मौजूद 122 तालाबों पर इसके तहत व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने की योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से पानी को संरक्षित करने की अपील की ताकि आगे जाकर हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या न हों।
विभिन्न विकास कार्यों को 53.5 लाख स्वीकृत
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजावर में जनसभा के दौरान कहा कि बीते एक माह में हरोली विधानसभा क्षेत्र में 15 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 53 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इन विकासात्मक कार्यों के तहत मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत सम्पर्क से बाबा रंगी राम तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि दुलैहड़ के वार्ड नं 1 में शमशानघाट में इंटरलोक काॅटयार्ड तथा पंजावर में करनैल, जरनैल सिंह के घर से अश्वनी कुमार के घर तक एंबुलैंस रोड़ के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। रोड़ा में गौरख से नाले तक के लिए ड्रेनेज सिस्टम के लिए 65 हजार रूपये तथा वार्ड नम्बर 4 में खेल मैदान व सराये की मरम्मत के लिए 2 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। सलोह के वार्ड नं 1 में देवराज, सोहन लाल तथा शाम लाल के घर के समीप सार्वजनिकों स्थलों पर 35,328 रूपये की तीन सोलर लाईटें स्वीकृत की गई हैं।
चंदपुर के वार्ड 2 में सतीया माता मंदिर तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। नंगनोली के वार्ड 5 में महिला मंडल भवन के लिए 5 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नम्बर 2 में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के लिए 4 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुलैहड़ में लालूवाल-गाहुआ-दुलैहड़ के लिए सम्पर्क मार्ग हेतू 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। धर्मपुर में ब्रिज भूषण के घर के समीप सोलर लाईट लगाने के लिए 11,776 रूपये स्वीकृत किए गए हैं। गोंदपुर जयचंद के वार्ड 4 में बैहली मोहल्ला में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए 6 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। हीरा नगर में राजीव सेवा केंद्र बनाने के लिए 3 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पथ परिवहन निगम बीओडी के सदस्य रणजीत राणा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने 40 साल पुरानी मांग को पूरा कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने विभिन्न स्थानीय मांगों से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत करवाया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं आरटीए के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टु, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा : प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू , मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल दौड़ में शामिल

शिमला : मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में पूरी तरह पेंच फंस गया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, अब मुकेश अग्निहोत्री का नाम पर जोरदार चर्चा चल रही...
हिमाचल प्रदेश

“मैड़ी मेले में मालवाहक वाहनों में न आएं, जान से न करें खिलवाड़”

मैड़ी स्थित डेरों ने आने वाले श्रद्धालुओं व संगतों से की अपील ऊना (1 मार्च)- मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के जान व माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना विभिन्न माध्यमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू भाई 10 गारंटियां कहां गईं : 6 महीने में 7000 करोड़ का कर्ज ले चुकी, प्रदेश एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में, प्रदेश की ट्रेजरी खाली: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का सेवाकाल भारत के विकास में मील का पत्थर हैं। नौ सालों में मोदी ने वह कर दिखाया, जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 साल की लड़की की लाश : शरीर पर रगड़ के निशान और पास में मिली सीरिंज

जालंधर : जिले के लांबड़ा थाना क्षेत्र का में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. महिला का शव...
Translate »
error: Content is protected !!