पांगी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर व मातृ वंदना योजना का प्रशिक्षण

by

दुर्गम क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

पोषण अभियान की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : बाल विकास परियोजना पांगी के अंतर्गत सुपरवाइजरों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) एवं मिशन जीवन उपहार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में पोषण अभियान मैहला के खंड समन्वयक संजय कुमार ने प्रतिभागियों को पोषण ट्रैकर के प्रभावी संचालन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मिशन जीवन उपहार के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रैकर के उपयोग में आने वाली तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पोषण अभियान पांगी की खंड समन्वयक अर्पिता कुमारी, वृत्त पर्यवेक्षक अतुल कुमार, बिमला कुमारी तथा महेन्द्र सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों का सही पंजीकरण, नियमित डेटा अपडेट तथा योजनाओं की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा कुमारी, बबीता कुमारी एवं शंकुतला देवी ने कहा कि पांगी जैसी दुर्गम घाटी में इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी हैं। इनसे विभाग की नई योजनाओं, डिजिटल एप्लीकेशन और अद्यतन दिशा-निर्देशों की जानकारी मिलती है, जिससे गृह भ्रमण के दौरान लाभार्थियों को सही जानकारी देने और योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने में सुविधा होती है।
प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने ऐसे क्षमता संवर्धन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। उनका कहना था कि निरंतर प्रशिक्षण से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता बढ़ेगी और महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पोषण अभियान की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच एडीएम ऊना करेंगे जांच : पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

ऊना: 2 अगस्तः बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करें : वीरेंद्र कंवर

थानाकलां स्कूल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊना, 9 अक्तूबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा...
Translate »
error: Content is protected !!