7.7 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 315वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 301 स्थानों पर छापेमारी की।

इस दौरान राज्य भर में 61 एफआईआर दर्ज कर 82 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 315 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 43,950 हो गई है। इन छापों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 7.7 किलोग्राम हेरोइन, 8,759 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 12,790 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

100 से अधिक टीमों ने की छापेमारी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। इस आॅपरेशन के दौरान 57 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 301 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 470 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

गत दिवस इतने नशा तस्कर पकड़े थे

युद्ध नशों विरुद्ध के 314वें दिन पंजाब पुलिस ने कुल 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 62 एफआईआर दर्ज कर 82 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 314 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,802 हो गई है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलो हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 710 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,230 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस अभियान के दौरान 123 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके अतिरिक्त, दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 321 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चंडीगढ़ के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टर ट्रांसफर : 6 डीएसपी के किए गए तबादले

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस में शनिवार को भारी फेरबदल करते हुए शहर के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी तबादला सूची में कुछ एसएचओ...
article-image
पंजाब

दुकानदारों में दहशत डाल कर दुकानें बंद ना करवाई जाए : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष चल रहे धरने में आज किसानों के साथ आज दुकानदार भी शामिल हुए जिनकी अगुआई कैप्टन करनैल सिंह ने की। जिसे कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को दी श्रद्धांजलि

शहीदों के महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं: पवन दीवान लुधियाना, 23 मार्च: कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर...
article-image
पंजाब

पंजाब के सरपंच और पंच अब बिना अनुमति नही जा सकते विदेश

चंडीगढ़  : पंजाब के सरपंचों और पंचों के लिए नए आदेश लागू हो गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब सरपंच और पंच बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!