7 जनवरी तक विधानसभा अध्यक्ष होंगे चंबा प्रवास पर : विधानसभा अध्यक्ष 1 जनवरी को नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की करेंगे अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा , 30 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जनवरी को ककीरा में स्वामी श्री राजेश्वरानन्द भारती नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार
1 जनवरी को दोपहर बाद ग्राम पंचायत घटासनी में तुलाड़ से कुडेरा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन भी करेंगे।
2 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष मुख्य सड़क धुलारा से गांव मलहेतरा के लिए संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे। उसके उपरांत ग्राम पंचायत गोला में शहीद जगदीश चंद लिंक रोड़ का भूमि पूजन करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी तरह 3 जनवरी को कुलदीप सिंह पठानिया मोरठू से भेड़ खड्ड संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोरठू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष
कैहलू से रैणा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे और
राजकीय उच्च पाठशाला डगोह के नव निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे और राजकीय उच्च पाठशाला डगोह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जबकि 5 जनवरी को किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के सिल्वर जुबली समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 6 जनवरी को ग्राम पंचायत सुदली के गांव लाहड़ी के लिए संपर्क मार्ग का भूमि पूजन के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलेऊ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और 7 जनवरी को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे और मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए हिमाचल सहित 6 प्रदेशों में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की रेड जारी : बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल के होने की मिली तो गाड़ी रोकने पर निकला उनका हमशक्ल

चंडीगढ़ : भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की विभिन्न टीमें ने हिमाचल प्रदेश सहित 6 बिभिन्न प्रदेशों में रेड कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैम्पियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज गेयटी थियेटर शिमला में लाइव टाइम्स टीवी द्वारा आयोजित हिमाचल डांस चैम्पियनशिप सीजन-3 के ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अब कोई भी ऐसा वर्ग नहीं , जो सरकार के गलत और मनमाने फैसलों से परेशान न हो – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 09 अगस्त । नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में अब ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
Translate »
error: Content is protected !!