7 जून को रोजगार मेला : दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. व डिप्लोमा पास प्रार्थी रोजगार मेले का ले सकते हैं लाभ

by

होशियारपुर, 05 जून:
जिला रोजगार सृजन व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर में 7 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में नामी कंपनियों जैसे सोनालिका, क्वांटम पेपर मिल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वर्धमान यार्नज व थ्रैड्ज लिमिटेड, होशियारपुर आटोमोबाइल, ए.बी. शूगर लिमिटेड, सैंच्यूर प्लाईवुड, प्रीतिका इंजीनियरिंग कंपोनेेंट्स लिमिटिेड, क्रोमा टाटा इंटरप्राइजेज व अन्य कंपनियों की ओर से भाग लिया जा रहा है। इन कंपनियों की ओर से अलग-अलग जॉब रोल जैसे कि टैक्नीशियन, नान-टैक्नीशियन, बैंकिंग, नान बैंकिंग व हैल्परों आदि अलग-अलग सैक्टरों में भर्ती की जानी है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास, आई.टी.आई. होल्डर व डिप्लोमा(कोई भी स्ट्रीम) पास प्रार्थी 7 जून को सुबह 09: 30 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो, एम.एस.डी.सी बिल्ंिडग, पहली मंजिल, सरकारी आई.टी.आई कांप्लेक्स, जालंधर रोड होशियारपुर में अपने बायोडाटा की कम से कम 4-5 कापियां लेकर रोजगार मेले का लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजकीय माध्यमिक विद्यालय व नागराज रिहैबिलिटेशन केंद्र कसाकड़ा में किया गया जागरूक

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी बाल-मजदूरी की बुराई पर हुई विशेष चर्चा संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखने का दिया...
article-image
पंजाब

किसानों को 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत में शामिल होने का किरती किसान यूनियन  ने आग्रह किया

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 9 जनवरी को मोगा में होने वाली किसान मजदूर महा पंचायत की तैयारी के लिए किरती किसान यूनियन की ओर से गांव स्कंदरपुर में किसानों की साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने अंदरौली में गोविंद सागर झील क्षेत्र का किया निरीक्षण : पर्यटन विकास को लेकर दिए दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 26 सितंबर।  अंदरौली में पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं को धरातल पर आगे बढ़ाने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को गोविंद सागर झील क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण अभियान और पीएमएमवीवाई का दिया प्रशिक्षण

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, धुलारा में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को किया जागरूक एएम नाथ। चंबा : महिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!