7 तस्कराें काे किया गिरफ्तार : 10 किलाे हेराेइन बरामद

by

चंडीगढ़, 26 जुलाई । पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही तस्करी की घटनाओं पर विराम लगाते हुए अमृतसर क्षेत्र से 7 आरोपितों को गिरफ्तार करके 10 किलो हेरोइन बरामद की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को इस बारे में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के साथ मिलकर नशा तस्करी करने वाले मॉडयूल का भंडाफोड़ किया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन सीमावर्ती क्षेत्र के एक गांव से सक्रिय है। वह सीमा पार कुख्यात तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है। उसे एक किशोर के साथ गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

सरबजीत उर्फ जोबन से पूछताछ के बाद अजनाला से दो और तस्कर धर्म सिंह और कुलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपितों की दो मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लिया, जिसके माध्यम से वह घटनाओं को अंजाम देते थे।

डीजीपी ने बताया कि अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार हेरोइन तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पाकिस्तान स्थित तस्कर से सीधे जुड़े चार प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया।

आरोपितों ने अटारी में भारत-पाक सीमा के पास से हेरोइन की एक खेप बरामद की थी और उसे पहुंचाने के लिए रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपितों के कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह के सात गुर्गे गिरफ्तार

बटाला  :  डीजीपी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश को सुरक्षित बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धार्मिक स्थान, रेलवे स्टेशन तथा कालेज की दीवार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील में ड्रग विभाग ने दवाईओं की दुकानों की औचक चेकिंग : ड्रग कंट्रोलर अफसर एंव जोनल लाईसैंसिग अथारिटी बलराम लूथरा सभी को नियमों के मुताविक काम करने के दिए निर्देश

गढ़शंकर : फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के कमिश्नर अभिनव त्रिखा के दिशा निर्देशों पर विभाग द्वारा दवाईओं की दुकानों के औचक चेकिंग करने के शुरू किए अभियान तहत आज गढ़शंकर तहसील में बिभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब

शिलान्यास पत्थर पर सिसोदिया का नाम शामिल होने से विवाद : पंजाब की आधारशिलाओं पर दिल्ली वालों के नाम लिखे जा रहे

 नवांशहर  :  स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन आज सीएम भगवंत मान ने नवांशहर में किया। इस मौके पर उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। स्कूल ऑफ एमिनेंस के उद्घाटन के दौरान भगवंत मान...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शहर का सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-22 में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं चंडीगढ़, 2 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-22 के निवासियों के साथ बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!