7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत : हमलावर ने की खुदकुशी , स्कूल में गोलीबारी के कारण

by

मास्को : 26 सितम्बर:
रूस में एक स्कूल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए तथा 20 से अधिक जख्मी हो गए। मरने वालों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। रूस के गृह मंत्री ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है।
न्यूज एजैंसी राइटर्स ने बताया कि यह घटना इजेवशक क्षेत्र के एक स्कूल में घटी। जानकारी मुताबिक एक अज्ञात बंदूकधारी ने स्कूल में दाखिल होकर अचानक गोलियां चला दीं। बंदूकधारी ने सुरक्षा गार्ड की भी हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को गोली मार कर खत्म कर लिया। हमलावर के शव को बरामद कर लिया गया है। रूस की जांच कमेटी ने बताया कि हमलावर ने खुदकुशी करने से पहले 13 लोगों की हत्या कर दी है। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के कारणों का पता नहीं लग सका है। साथ ही हमलावर की पहचान भी नहीं हो सकी है।
पिछले कुछ सालों में रूस के स्कूलों में गोलीबारी के कई मामले सामने आए हैं। पिछले साल मई में कजाान के एक स्कूल में एक नौजवान ने सात बच्चों समेत 9 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस साल अप्रैल में एक किंडरगार्टन में तोडफ़ोड़ करके दो बच्चों तथा एक अध्यापक की एक बंदूकधारी ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद दोषी ने खुदकुशी कर ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी

चंडीगढ़ : पंजाब में अकाली दल के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरूवार को पंजाब कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ में गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले। उन्होंने मांग...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा के गौशाला में एक दिन में 20 गायों की मौत : हिंदू संगठन में रोष, बंद का आह्वान

फगवाड़ा :   फगवाड़ा में गौशाला में 20 गायों की मौत और 28 के बीमार हो जाने की घटना से हिंदू संगठन नाराज हैं और वे प्रदर्शन कर रहे हैं । उनका आरोप है कि...
article-image
पंजाब

मामूली विवाद पर रोडवेज बस चालक की हत्या : कार चालक ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए , आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़  : पंजाब में एक सनसनीखेज मामले में एक कार चालक ने लोहे की रॉड से हमला करके रोडवेज बस चालक की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामूली विवााद के बाद कार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

त्रासदी से 25 वर्ष पीछे चला गया सराज, राहत कार्यों में तेजी लाए सरकार : जयराम ठाकुर

 पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा- 27 वर्षों तक मैंने और सराज के लोगों ने मिलकर पहुंचाया था मुकाम पर सरकार को चेताया, अभी कुछ कह नहीं रहा, लेकिन जिस तरह से काम...
Translate »
error: Content is protected !!