7 से 10 नवम्बर होगा धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल, पर्यटन को मिलेगा बल: एडीसी

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 26 अक्तूबर। जिला मुख्यालय धर्मशाला पिछले कुछ वर्षों से एक प्रमुख आयोजन स्थल के रूप में अपना स्थान न केवल देश बल्कि विश्व पटल में बना रहा है। पूर्व में हुए कईं महत्वपूर्ण आयोजनों के बाद अब 7 नवम्बर से 10 नवम्बर, 2024 तक धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज शनिवार को इवेंट के आयोजकों के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीसी ऑफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा आयोजकों को हर संभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा।
एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन इस दिशा में कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल, कांगड़ा वैली कार्निवल, जी20 देशों की बैठकें, बड़े क्रिकेट मैच सहित कईं महत्वपूर्ण इवेंट्स का आयोजन धर्मशाला में हाल ही के वर्षों में हुआ है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से जिले में पर्यटन को मजबूती मिलेगी।
इस वर्ष 13वां एडिशन अप्पर धर्मशाला के नड्डी स्थित डल झील के समीप ‘तिब्बतन चिल्ड्रंेस विलेज’ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों के अनुसार फिल्म फेस्टिवल में बहुत से जाने-माने फिल्मकार धर्मशाला आएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके अनुभव का लाभ लेकर स्थानीय संस्कृति को फिल्म मेकिंग के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोजकों के अनुसार धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 80 से अधिक फिल्मों को दिखाया जाएगा। इस दौरान सहायक आयुक्त सुभाष गौतम सहित आयोजन की प्रबंधक ऋतु सरीन उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1.12 करोड़ रुपये की बोली में स्कूटी में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 : स्कूटी के लिए एक करोड़ रुपये से ऊपर की बोली लगना अपने आप में सवालिया निशान

शिमला : कोटखाई में जैसे ही वाहनों का पंजीकरण शुरू हुआ । स्कूटी में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए ऑनलाइन 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। यह नंबर जो अपने आप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल नहीं थमेंगी विकास की रफ़्तार, अबकी बार चार सौ पार : गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं। आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों, फ़ोर लेन, सुरंगों और पुलों का...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर डीएसपी बनीं : आईजी डॉ. सुखचैन सिंह गिल आईपीएस की ओर से लगाया गया स्टार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को विभाग में डीएसपी के पद पर पदोन्नत होने पर आईजी डॉ. सुखचैन सिंह गिल आईपीएस की ओर से स्टार लगाया गया और उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के तहत एक दिवसीय मैहतपुर में कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 26 फरवरी: नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र  मैहतपुर के परिसर में स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के अंतर्गत आज एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला...
Translate »
error: Content is protected !!