7 होटल व रेस्टोरेंटों को भेंट किए डिप्टी कमिश्नर ने हाईजीन रेटिंग के सर्टिफिकेट

by

होशियारपुर, 25 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज शहर के होटल व रेस्टोरेंट मालिकों को हाईजीन रेटिंग के सर्टिफिकेट भेंट किए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कमिश्नर फूड एवं ड्रग्ज एडमिनिस्ट्रेशन के माध्यम से पंजाब के सभी जिलों में होटल, रेस्टोरेंट व अन्य खाने पीने की वस्तुएं तैयार कर बेचने वाले संस्थानों का प्राईवेट फर्मो से हाईजीन रेटिंग के उद्देश्य से आडिट करवाया गया था। इन संस्थानों में होशियारपुर में 7 संस्थानों का आडिट होने के बाद फाइव स्टार रेटिंग फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथारिटी की ओर से दी गई, जिनमें होटल अंबर रेजीडेंसी, होटल महाराजा पैलेस, होटल प्रेजीडेंसी, के.डी. बफे, हॉटम हॉट रेस्टोरेंट, हंगरी प्वाइंट व हंगरी हाल्ट रेस्टोरेंट शामिल है।
डिप्टी कमिश्नर ने इन सभी संस्थानों के मालिकों व प्रतिनिधियों को आगे भी इसी तरह साफ सफाई व अन्य सभी मापदंडों को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, फूड सेफ्टी अधिकारी रमन विर्दी व संदीप कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आतंकी गिरोह बनाने में जुटा था KTF चीफ निज्जर, एनआईए कर रही जांच : NIA और स्पेशल सेल ने हाल ही में विभिन्न अदालतों में दायर कुछ आरोपपत्रों में इसका किया उल्लेख

नई दिल्ली : प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर युवाओं को लुभाने और धन जुटाने के लिए जबरन वसूली करने और समुदाय विशेष के व्‍यापारियों और नेताओं की...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस की ओर से नशीली गोलियों सहित आरोपी व विक्रेता को किया काबू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की निर्देशों मुताबिक माफिया तत्वों व नशे के सौदागरों को काबू करने हेतु विशेष मुहिम चलाई गई है। इस के तहत श्री संदीप कुमार मलिक, वरिष्ठ पुलिस कप्तान हुशियारपुर...
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से वेटर की मौत

चब्बेवाल : चब्बेवाल पुलिस ने शिवलाल पुत्र बल्ब बहादुर के बयान पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध उसके साले रवि कुमार की मौत हो जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
article-image
पंजाब

एसडीएम को निर्देश उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा : लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें: डीसी

संयुक्त कार्यालयों तथा पटवार सर्किलों की स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी, भूमिहीनों के लिए मकान निर्माण को जल्द उपलब्ध करवाएं भूमि एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 नवंबर: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले में राजस्व से संबंधी...
Translate »
error: Content is protected !!