70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और मां के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की : मुकेश अग्निहोत्री बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे

by

अजायब सिंह बोपाराय।  चिंतपूर्णी  : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और मां के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की। मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी बेटी आस्था के साथ शुक्रवार को ही हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते गांव गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर से यह यात्रा शुरू की थी। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री के कई समर्थक भी यात्रा के दौरान साथ रहे।
डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने अपनी माता स्वर्गीय सिम्मी अग्निहोत्री को मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस पद यात्रा को करने का निर्णय लिया था। क्योंकि सिम्मी अग्निहोत्री पति मुकेश अग्निहोत्री की जीत के बाद हर बार माता चिंतपूर्णी के दरबार के लिए पैदल यात्रा करती थी। जिस दिन सिम्मी का निधन हुआ, उस समय भी वो विधानसभा क्षेत्र में माता के जागरण की तैयारी में जुटी हुई थी। पूरी पदयात्रा में आस्था के पिता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी के संकल्प को पूरा करने के लिए साए की तरह हर कदम उनके साथ रहे। इस दौरान वह बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे। पूरी पदयात्रा में वह बेटी का ख्याल रखते रहे।
डॉ. आस्था ने कहा कि उनकी मां प्रो. सिम्मी की माता चिंतपूर्णी पर अगाढ़ श्रद्धा थी। माता रानी के जगराते से उनकी सभी के लिए श्री चिंतपूर्णी जी का आशीर्वाद लेने की इच्छा थी। लेकिन उनकी वह इच्छा अधूरी रह गई। हमने माता रानी के दरबार जाकर माता से अपनी मां के लिए मोक्ष की प्रार्थना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य ठीक है तो व्यक्ति कठिन से कठिन व विपरीत परिस्तिथियों में भी जीवन पथ पर उत्साह पूर्वक आगे बढ़ता : डाॅ मंजू बहल

बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना ने आज डॉ अम्बेडकर भवन बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण प्रथम अक्तूबर से जन जागरूकता अभियान ‘समर्थ-2024’ आयोजित करेगा

रोहित भदसाली। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआर) के अवसर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण ‘समर्थ’ पर वार्षिक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमेर किले से देखी सूर्योदय की झलक : सिंगर दिलजीत दोसांझ का गुलाबी नगरी में हुआ शाही स्वागत

मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने दिल-लुमिनाती टूर 2024 के तहत भारत में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए निकल पड़े हैं। जयपुर में उनके आगमन पर राजकुमारी दीया कुमारी ने एक भव्य शाही स्वागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने सिविल अस्पताल में 50 बेड के अतिरिक्त ब्लॉक तथा आईटीआई के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास*

*लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता :चन्द्र कुमार* *प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने को प्रयासरत* एएम नाथ। ज्वाली,17 दिसम्बर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!