70 ग्राम हेरोईन सहित महिला काबू

by

गढ़शंकर। स्थानीय पुलिस ने 70 ग्राम हेरोईन सहित एक महिला को काबू किया है। जानकारी के अनुसार एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत डीएसपी दलजीत सिंह की हिदायतों व इंस्पैक्टर करनैल सिंह की अगुवाई में नवांशहर रोड गढ़ंशकर पुल पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सामने से एक महिला को आते हुए देखा। जिसे पुलिस पार्टी की ओर से काबू कर उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम गांव देनोवाल खुर्द निवासी कंमी बताया। चैकिंग के दौरान उसके पास से 70 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अब सिर्फ 6 मिनट में पुलिस सहायता… टाटा स्टील का दूसरा प्लांट बड़ी उपलब्धि : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य भर में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए संगरूर में 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब अमेरिका...
article-image
पंजाब

सोनिया चुनी गई बैस्ट एथलीट : गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावले संपन

गढ़शंकर । वेदांत आचार्य चेतना नंद जी महाराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे महाराजा ब्रहमा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंद्र चंद गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावलों का आयोजन किया गया। उकत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महत्वहीन मुद्दे की जांच में पूरा महकमा लगा देने से पता चलती है सरकार की प्राथमिकता: जयराम ठाकुर

प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन उसकी जांच नहीं हो रही, हर दिन हिमाचल प्रदेश की किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता...
Translate »
error: Content is protected !!