70 लाख मोबाइल नंबर निलंबित : सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के मकसद से साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल मोबाइल नंबर

by

नई दिल्ली: वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के मकसद से साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अबतक 70 लाख मोबाइल नंबर निलंबित कर दिए हैं। वित्तीय साइबर सुरक्षा और बढ़ते डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी से संबंधित मुद्दों पर एक बैठक के बाद जोशी ने कहा कि बैंकों को इस संबंध में व्यवस्था और प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए कहा गया है।उन्होंने कहा कि ऐसी और बैठकें होंगी. अगली बैठक जनवरी में होगी।

बैठक के दौरान यह कहा गया कि डिजिटल इंटेलिजेंस मंचों के माध्यम से दर्ज साइबर अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल 70 लाख मोबाइल कनेक्शन अब तक काट दिए गए हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि धोखाधड़ी के लगभग 900 करोड़ रुपये बचाए गए हैं, जिससे 3.5 लाख पीड़ितों को लाभ हुआ है। उन्होंने हाल ही में रिपोर्ट की गई आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) धोखाधड़ी के संबंध में कहा कि राज्यों को इस मुद्दे पर गौर करने और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में व्यापारियों के केवाईसी मानकीकरण के संबंध में भी चर्चा हुई।

वित्तीय सेवा सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय कैसे सुनिश्चित किया जाए. जोशी ने कहा कि भोले-भाले ग्राहकों को ठगे जाने से बचाने के लिए समाज में साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। बैठक के दौरान, गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आईसी4) ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) में रिपोर्ट किए गए डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी के नवीनतम आंकड़ों, इन वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न स्रोतों, धोखेबाजों के तौर-तरीकों, वित्तीय साइबर अपराधों का मुकाबला करने के लिए आने वाली चुनौतियों पर एक प्रस्तुति दी।

इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रतिनिधियों ने एसबीआई द्वारा कार्यान्वित प्रोएक्टिव रिस्क मॉनिटरिंग (पीआरएम) रणनीति पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी. इसके अलावा, पेटीएम और रेजरपे प्रतिनिधियों ने भी इस दिशा में उठाये गये कदमों को साझा किया।

बैठक में आर्थिक मामलों के विभाग, राजस्व विभाग, दूरसंचार विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं चाहती हूं कि गांव से मेरी एक बहन निकले जो मेरे रेसलिंग के सारे रिकॉर्ड को तोड़े : ओलिंपिक मेडल का घाव बहुत गहरा, उबरने में समय लगेगा – विनेश फोगाट

नई दिल्ली : कुश्ती के फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित होने वाली स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार की सुबह भारत लौट चुकी हैं। उनके स्वागत में हजारों की संख्या में फैंस दिल्ली एयरपोर्ट...
article-image
पंजाब

“आयुष्मान भव” सेवा पखवाड़े का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना: DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 23 सितंबर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 13 सितंबर को देश के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरु किया गया “आयुष्मान भव” कार्यक्रम जिले में प्रभावी तरीके से चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली को किया याद : चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने की शिरकत

एएम नाथ। कांगड़ा 14 अक्तूबर। । हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपनी कार्य निष्ठा के लिए समर्पित जन-जन के नायक नगरोटा और हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों में अपने कार्यों से अपने आप...
article-image
पंजाब

रिश्वत लेता पंजाब पुलिस का कमांडो गिरफ्तार ; अपने साथी से ले रहा था पैसे

बठिंडा : विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पंजाब पुलिस की पांचवीं कमांडो बटालियन में तैनात एक हेड कांस्टेबल को एक कमांडो पुलिस कर्मी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!