लालपानी स्कूल में विश्व हेपेटाइटिस दिवस कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ : शिमला 31जुलाई – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला की ओर से आज 31 जुलाई 2024 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालपानी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला, डॉक्टर राकेश प्रताप के दिशा निर्देशानुसार मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर रोग है लेकिन अगर समय रहते हुए इसका उपचार करवा लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है और इसका इलाज भी संभव है।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर ओशिन ने बताया की हेपेटाइटिस बीमारी लीवर की सूजन का कारण बनती बनती है और यही लीवर को नुकसान पहुंचती है। यदि यह रोग अनियंत्रित होता है तो यह लीवर की विफलता या लिवर कैंसर का कारण बन सकता है जो की घातक सिद्ध हो सकता है। डॉक्टर ओशिन ने आगे जानकारी देते हुए बताया की हेपेटाइटिस मुख्य रूप से पांच वायरस ए बी सी डी और ई इस बीमारी का मुख्य कारक माने जाते हैं।
हेपेटाइटिस ए और ई दूषित जल के प्रयोग से फैलता है। हेपेटाइटिस बी सी और डी संक्रमणकारी हैं जो रक्त द्वारा फैलते हैं। हेपेटाइटिस बी से बचाव के लिए बच्चों को जन्म के समय हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया जाता है। यह टीका वयस्कों को भी लगाया जाता है डॉक्टर ओशिन ने आगे जानकारी देते हुए बताया की हेपेटाइटिस से बचाव के लिए संक्रमित सुई का इस्तेमाल न करें, असुरक्षित यौन संबंध ना बनाएं, व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे कि ब्लैड या रेजर किसी के साथ शेयर ना करें। हेपेटाइटिस के लक्षणों में बुखार, थकान, भूख न लगना, मतली, उल्टी, पेट में दर्द, गहरे रंग का मूत्र, हल्के रंग का मल, जोड़ों में दर्द और पीलिया हो सकता है।
हेपेटाइटिस से बचाव के लिए हाथ अच्छी तरह से धोएं और पानी उबालकर पिए । इस अवसर पर डिक्लेमेशन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य श्री पवन कुमार सोनी और चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओशिन द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए गए ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना, : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला   : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला कॉलेज पहुंची यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी : प्राचार्य और शिक्षकों के बयान दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत और उससे जुड़े रैगिंग और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित फैक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोका मशीन की मोटर चुराने वाले तीनों आरोपियों को हरोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरोली : पुलिस ने टोका मशीन की मोटर चुराने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो हरोली उपमंडल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ललड़ी के बहादुर सिंह ने हरोली पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के साथ जंग पर ‘ब्रेक’! ट्रंप का बड़ा ऐलान- 5 दिनों तक पावर प्लांट पर नहीं होगा कोई हमला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेलते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को टालने की घोषणा की है. उन्होंने अमेरिकी रक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!