73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी : शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये शिकायतकर्ता को 12 घंटे तक घर में रखा डिजिटल अरेस्ट

by

रोहित भदसाली।  हमीरपुर : जिला हमीरपुर के एक सेवानिवृत्त एचएएस अफसर से 73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने सीबीआई अफसर बनकर ठगी को अंजाम दिया। सेवानिवृत्त अधिकारी को उनके बैंक खातों का आतंकी गतिविधियों में प्रयोग का डर दिखाकर ठगी की गई है।

कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये शिकायतकर्ता को 12 घंटे तक घर में डिजिटल अरेस्ट रखा। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य रेंज मंडी को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि चार सितंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई का अफसर बताया और उनके बैंकों के खातों तथा क्रेडिट कार्ड के हैदराबाद में आतंकी गतिविधियों में प्रयोग होने का डर दिखाया। शातिरों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ 12 घंटे का डिजिटल अरेस्ट वारंट निकाला है। इसके बाद उन्हें वीडियो कॉल के जरिये कई घंटों तक निगरानी में रखा गया और राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताकर किसी से चर्चा न करने की हिदायत दी गई।

इसके बाद सीबीआई के बड़े अधिकारियों से बात करवाने का नाटक भी रचा गया और कई लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शिकायतकर्ता से बातचीत की। उनको बैंक खातों में जमा तमाम रुपये की जांच का डर दिखाया गया। शातिरों ने विभिन्न खातों में 73 लाख रुपये डलवा लिए। इस दौरान शिकायतकर्ता ने अपनी तमाम जमापूंजी यहां तक कि एफडी तक को भी तुड़वा दिया। परिवार वालों के नाम पर जमा पैसा भी शातिरों के बताए गए खातों में जमा करवा दिया।

शातिरों ने दावा किया है कि तीन दिन तक फंड की जांच करने के बाद रुपये उनको लौटा दिए जाएंगे। एक दिन में कुल 47 लाख रुपये शातिरों में जमा करवाए। चार सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक 73 लाख की ठगी को इस तरह से अंजाम दिया गया। इसके बाद शातिरों ने जमीन की जांच का डर दिखाना शुरू किया। जब शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य रेंज मंडी को संपर्क किया। मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चों भी ले सकते हैं मिशन वात्सल्य का लाभ: एडीएम रोहित राठौर

धर्मशाला, 6 जुलाई। निराश्रित और सेमी ऑर्फन बच्चों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन वात्सल्य का लाभ एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चे भी ले सकते हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला...
article-image
पंजाब

सेखोंवाल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू : टूर्नामेंट का उद्घाटन चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी डिप्टी स्पीकर ने किया

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब सेखोवाल द्वारा पंचायत व ग्राम वासियों निवासियों और समूची सहयोग से गांव के बिछड़े साथियों की याद को समर्पित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

गांव मैंहिंदवानी व मैहिंदवानी गुज्जरां के निवासियों ने साबुन उद्याोग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष के लिए लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी का गठन

गढ़शंकार । गांव मैहिंदवानी व मैहिंदवानी गुज्जरा के निवासियों ने आज पंजाब की सीमा पर सटे हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद में चल रहे साबुन उद्योग से हो रहे प्रदूषण से परेशान लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल की पानी की प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल प्रतिबंधित : प्रबोध सक्सेना

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी पहली जून से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी...
Translate »
error: Content is protected !!