75 में स्वतंत्र दिवस पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित -एसडीएम अरविंद कुमार ने फहराया तिरंगा

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में 75वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील स्तरीय संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया। इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम गढ़शंकर श्री अरविंद कुमार ने शिरकत की और राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके उन्होंने संबोधित करते हुए क्षेत्र वासियों को स्वतंत्र दिवस की बधाई देते स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि भेंट की। विशेष अतिथि के रुप में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने शिरकत की। इस मौके लेक्चर्र विजय भट्टी ने डैपो पर तथा डॉक्टर संदीप सिंह भोगल ने कोविड के विषय पर भाषण देते लोगों को जागृत किया। समागम दौरान अन्य के साथ तहसीलदार तपन भनोट, डीएसपी होशियारपुर राकेश कुमार, जज नवदीप हुंदल, जज प्रतिभा पराशर, जज नवरीत कौर, एसएमओ गढ़शंकर डॉक्टर रमन कुमार, एसएमओ पोसी डॉ रघुवीर सिंह, एसएमओ बीनेवाल डॉक्टर चरणजीत पाल, सीडीपीओ परमजीत कौर व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा द्वारा गढ़शंकर में की विशेष मीटिंग

 गढ़शंकर ।  पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा द्वारा गढ़शंकर के लोगों को पीने वाले पानी और सीवरेज से संबंधित पेश आ रही मुश्किलों को हल करने के लिए पीडब्ल्यूडी...
article-image
पंजाब

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

जिसकी सरकार, उसी का MLA बनाना : मोदी जी की रगों में सिंदूर दौड़ने का पता नहीं – लेकिन संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता : अरविंद केजरीवाल

लुधियाना  :  लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी ...
article-image
पंजाब

कंडी संघर्ष कमेटी ने गढ़शंकर-नंगल सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया

गढ़शंकर: कंडी संघर्ष कमेटी ने आज गढ़शंकर से नंगल तक मुख्य मार्ग की खस्ता हालत को लेकर नंगल रोड एवं ट्रक यूनियन के पास धरना दिया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!