75 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा आंवले का पौधा : चंबा वन वृत्त के तहत 2000 हेक्टेयर भूमि में विभिन्न प्रजातियों के 16 लाख के करीब पौधे होंगे रोपित

by
वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता महत्वपूर्ण – विधानसभा अध्यक्ष
 एएम नाथ । चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बहुमूल्य वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा गंभीरता के साथ आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  विधानसभा अध्यक्ष आज 75 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव के तहत चुवाड़ी के समीप मतिहार गांव में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान आंवले का पौधा का पौधा रोप कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने वन महोत्सव के थीम विषय ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सभी लोगों से पौधारोपण करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि वनों के विस्तार को लेकर इस वर्ष वन विभाग द्वारा प्रदेश में 9000 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि में पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि चंबा वन वृत्त के तहत इस वर्ष 2000 हेक्टेयर भूमि में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 16 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा भविष्य की जरूरत के अनुरूप वनों के संरक्षण और संवर्धन से संबंधित कार्यों में विभाग द्वारा जन सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए ।
पर्यावरण संतुलन को मानवीय जीवन के लिए अनमोल बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्वच्छ हवा, पानी और स्वस्थ पारिस्थितिकी मिलती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वन अग्नि की प्रभावी रोकथाम को लेकर किए जाने वाले उपायों में चीड़ की पत्तियों को फायर सीजन से पहले हटाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में शामिल करने के लिए मामले को केंद्र सरकार के समक्ष रखा गया है । उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी चीड़ की पत्तियों पर आधारित लघु उद्योग इकाइयों के प्रोत्साहन को लेकर भी विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ।
अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र भी किया ।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया को वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने शॉल-टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए वनों का योगदान तथा वन वृत चंबा में किये जा रहे विभिन्न कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा उनका मौके पर समाधान किया ।
इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण कर महोत्सव में अपना योगदान दिया ।
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, स्थानीय पंचायत प्रधान बीना देवी, वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन,एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, डीएफओ प्रोजेक्ट रामपाल , अधिशासी अभियंता पंकज राठौर तथा राकेश ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पूर्व पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा : सीबीआई कोर्ट ने मजीठा फेक एनकाउंटर में सुनाई सजा

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राकेश गुप्ता की अदालत ने 1992 में मजीठा थाने में फर्जी पुलिस मुठभेड़ करने के दोषी थानेदार गुरभिंदर सिंह और थानेदार प्रशोत्तम सिंह को आजीवन कारावास और दो-दो लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य : डीसी मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बी.एस.एफ. के जवान सीमाओं के साथ साथ बने जल के प्रहरी : खन्ना

जल संरक्षण में पहल कर जवान पूरे विश्व को दें सार्थक सन्देश : खन्ना होशियारपुर : श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व सांसद अविनाश राय ने जल...
Translate »
error: Content is protected !!