75 ग्राम हेरोईन बरामद : महिला सहित दो काबू

by

नवांशहर। थाना सदर बंगा पुलिस ने 75 ग्राम हेरोईन बरामद कर महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पर्टी के साथ सीआईए स्टाफ से गांव मलपुर अक्कड़ा, काहमा, खटकड़ कलां होते हुए गांव करनाणा को जा रहे थे। इस दौरान जब पुलिस पार्टी गांव खटकड़ कलां के पास पहुंची तो गांव काहमा मंगूवाल की ओर से एक कार को आते हुए देखा। जिसके चालक ने पुलिस पार्टी को देख घबराकर कार को पीछे को मोड़ लिया। लेकिन कार खेतों में उतर गई। कार मौजूद व्यक्ति व एक महिला भागने लगे। पुलिस ने उन्हें काबू कर उनका नाम पता पूछा। उन्होंने अपना नाम गांव भौरा निवासी जगतीश राम व दलजीत कौर बताया। चैकिंग के दौरान उनके पास से 75 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फॉर्च्यूनर में मिली लाशें : प्रॉपर्टी डीलर ने बेटे और पत्नी को मारी गोली : फिर खुद को भी गोली मार कर उतार लिया मौत के घाट उड़ाया

मोहाली । बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव चगेरा को जाने वाले खेतों की ओर जाने वाली सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान...
article-image
पंजाब

जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेता ​​लकी संधू को एक शादी की पार्टी में नाचते देखा : सब-इंस्पेक्टर और एएसआई को निलंबित

लुधियाना : लुधियाना के जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेता सर्वोत्तम सिंह उर्फ ​​लकी संधू को एक शादी की पार्टी में नाचते देखा गया। लकी संधू के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर...
article-image
पंजाब

262 ग्राम हेरोईन : एक काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 262 ग्राम हेरोईन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम...
article-image
पंजाब

फाजिल्का अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने का मामला : खन्ना ने प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग 

होशियारपुर 25 सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!