75 लाख गैस कुनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क किए जाएंगे वितरित – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना, 19 अक्तूबर – भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में अतिरिक्त 75 लाख गैस कुनेक्शन वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला उज्जवला समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नए एलपीजी कुनेक्शन जारी करने के समय सभी लाभार्थियों को जमा मुक्त कुनेक्शन के साथ पहली रिफिल व एलपीजी स्टोव दोनों निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत केवल वही परिवार पात्र होंगे जिन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पहले चरणों के अंतर्गत गैस कुनेक्शन का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति परिवार, अनुसूचित जनजाति परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), अति पिछड़ा वर्ग, अन्तोदय अन्न योजना(एएवाई), चाय और पूर्व चाय बगान जनजातियां, वनवासी, द्वीपों व नदी द्वीपों पर रहने वाले लोग, एसईसीसी परिवार(एएचएल, टीआईएन व 14 सूत्री घोषणा के अनुसार गरीब परिवार के लोग पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए केवाईसी फार्म, पहचान पत्र और पते का प्रमाण पत्र, पारिवारिक संरचना सुनिश्चित करने के लिए जिस राज्य से आवेदन किया जा रहा है उस राज्य द्वारा जारी राशन कार्ड/परिवार की संरचना को प्रमाणित करने वाला राज्य सरकार का अन्य दस्तावेज/स्व घोषणा पत्र(केवल प्रवासी परिवार की स्थिति में) तथा बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोर्ड जैसे दस्तावेज़ अनिवार्य है।
महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि गरीब परिवारों की महिलाएं जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है, निर्धारित प्रपत्र पर ईकेवाईसी जमा करके योजना के तहत नए गैस कुनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्रवासी परिवार के मामले में आवेदक द्वारा प्रवासी होने का स्व-घोषणा पत्र, परिवार की सरंचना और पत्ते का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। स्थिति में योजना के तहत नामांकित होने वाले सभी कुनेक्शनों के लिए ईकेवाईसी/आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। योजना का लाभ पाने के लिए योग्य परिवार आवेदन ऑनलाइन/सीएससी/हेल्पडेस्क/गैस वितरक (डिस्ट्रिब्यूटर) के पास सीधे जमा कर सकते हैं। इसके अतिरक्त योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे के दौरान कार्यालय जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226016 व सम्बंधित गैस एजेंसी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवराज, उथप्पा समेत कई दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त!… ED ने की बड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को ED ने इस मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दशमहाविद्या मंत्र पाठ एवं यज्ञों का 11 दिवसीय अनुष्ठान आज  से शुरू हुआ : स्वामी उदय गिरी

यह दशमहाविद्या अनुष्ठान विश्वकल्याण व शांति हेतू करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में ब्रह्मलीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

खजियार में बूथ लैवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा मतदाताओं से की वार्ता एएम नाथ। चम्बा :  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा यहां मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ है। देश में लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया : राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी (एनएएए) ने देश में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को शिमला के यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!