अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 के लिए कलाकारों के चयन हेतु 12 और 13 जून को होंगे ऑडिशन… 11 जून दोपहर 12 बजे तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

by
शिमला 07 जून – अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने हेतु कलाकारों के ऑडिशन 12 और 13 जून, 2024 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक गेयटी थिएटर में आयोजित किये जायेंगे।
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के आयोजन को लेकर सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिशन में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकारों को ऑनलाइन माध्यम से https://forms.gle/9ytnWBAJuz1X5wCg8 से 11 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले हर एक प्रतिभागी को 100 रुपए ऑडिशन शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन हेतु गायन, नृत्य, मंच संचालन, कॉमेडी या अन्य किसी श्रेणी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय में बैठेंगे एचएएस अधिकारी, फाइलों में देरी बड़ा भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार ऐसे पदों का अध्ययन कर रही है, जहां पर एचएएस अधिकारी ज्यादा अच्छे ढंग से सेवाएं दे सकें। कहा कि एसडीएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपेन को मनाने में नाकाम हुए राहुल : 22 तारीख को बीजेपी ज्वाइन करेंगे बोरा

असम कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे को लेकर एक नया मोड़ आता दिख रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि वह 22 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अपूर्व देवगन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

चंबा, 21 जून :चंबा की ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया । उपायुक्त ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मालकिन का AC फिटिंग करने आये युवक पर आया दिल, दोनों फरार : पति ने एसी मैकेनिक वरिंद्र नरवाल पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया

पानीपत :  कब किसका दिल, किस पर आ जाए कह पाना मुश्किल है। ऐसा ही एक वाकया पानीपत में भी सामने आया है। यहां पचरंगा बाजार निवासी को घर में एसी फीटिंग कराना महंगा...
Translate »
error: Content is protected !!