78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता…क्या है खासियत?

by

हनुमानगढ़ ; राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों के डेयरी मालिकों और पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों के डेयरी मालिकों की गायों ने दूध देने की प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इस मौके पर नवांशहर के बैंस डेयरी फार्म के प्रीतपाल सिंह की HF गाय ने 78 किलो 600 ग्राम दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा दूसरा स्थान भी इसी डेयरी की गाय ने 69.500 ग्राम देकर हासिल किया और एक ट्रैक्टर जीता. यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी इस गाय ने कई बार पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इस मौके पर प्रीतपाल सिंह के पिता चमन सिंह ने कहा कि 1 दिसंबर को राजस्थान के हनुमानगढ़ में पशु मिलकिंग मेला का आयोजन किया गया, जो 3 दिसंबर को खत्म हुआ. इस मेले में सिर्फ दूध चुवाई का कार्यक्रम था. HFगाय, जिसने पहला स्थान प्राप्त किया है और ट्रैक्टर जीता था।

HF गाय की डाइट में क्या-क्या?

HF गाय एक अमेरिकन गाय है, जिसकी डाइट में हरा चारा, मक्की का चारा भी शामिल है. गाय को एक साल तक यही चारा दिया जाता है. डॉक्टर की सलाह के साथ गाय को पाउडर भी दिया जाता है. इस तरह की गाय, जो ज्यादा दूध देती हैं. उनके लिए इतना करना पड़ता है. इन गायों को ठंड भी कम लगती है. प्रीतपाल सिंह के पिता चमन सिंह ने बताया कि उनके पास 75 पशु हैं. उनका टारगेट 100 गायों का है, जो की दुधारू हो. हर रोज 8-9 क्विंटल दूध देती हों।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अमूल कंपनी वाले भी उनके यहां से दूध लेकर जाते हैं और हर गुरुवार को उन्हें पेमेंट मिल जाता है. उन्होंने कहा कि उनके 2 बेटे हैं. बड़ा बेटा इटली में डेयरी फार्म का काम करता था. हम भी इटली में फॉर्म में डेयरी का काम करते थे. फिर उनके बेटे ने डेयरी का काम शुरू कर दिया, जिसके बाद अब वह मिलकर डेयरी का काम कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 महिलाओं से रेप और हत्या का मामला :14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार,तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लिया था , अरोपी का डीएनए मैच, 500 लोगों से लिए गए सैंपल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ में रेप के बाद हत्या के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी के रहने वाले मोनू के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री गोयल ने कांग्रेस सरकार के नए सेस को गैर-कानूनी बताया, बोले- पंजाब पर किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़ रुपये का कथित ‘टैक्स’ लगाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक छोटे गांव से उद्यमिता की बड़ी उड़ान : 20 लीटर से 800 लीटर प्रतिदिन तक का सफर*

प्रदेश सरकार के सहयोग से मिला आगे बढ़ने का अवसर – कविता शर्मा एएम नाथ । शिमला 20 सितंबर -शिमला जिला के विकास खंड छौहारा के थाना (जांगला) क्षेत्र की कविता शर्मा ने मेहनत,...
हिमाचल प्रदेश

ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के भरें जाएंगे 12 पद

ऊना, 8 नवंबर: मैसर्ज मैजिक ब्लेड प्राईवेट लिमिटेड बाथड़ी व मैसर्ज मुस्कान इंजिनीरिंग बाथड़ी ने ग्रिडर मैन, आप्रेटर व हेल्पर के 12 पद अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता...
Translate »
error: Content is protected !!