79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

by
रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से 79.9 लाख रुपये नकद बरामद किए।
वहीं 50 लाख से अधिक के जेवरात, शेयर बाजार में करोड़ों के निवेश के साथ साथ संपत्तियों में निवेश की जानकारी मिली है। साहिल को सीबीआई ने पेमेंट के बदले घूस लेने के आरोप में रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इधर, सीबीआई ने गुरुवार को साहिल रातूसरिया को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। पेशी के बाद सीबीआई ने चार दिनों की रिमांड की मांग अदालत से की। जिसे मंजूरी दी गई। कोर्ट में पेशी के बाद साहिल रातूसरिया को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेजा दिया। शुक्रवार से लगातार चार दिनों तक सीबीआई पूछताछ करेगी। बता दें कि बुधवार को सीबीआई एसीबी की रांची शाखा ने साहिल को एक ठेकेदार से घूस लेने के दौरान 40,500 रुपये के साथ रंगेहाथ पकड़ा था। अब उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
                     सीबीआई को शिकायत मिली थी कि आर्मी के आधारभूत संरचना निर्माण के 27 लाख का भुगतान एक कंपनी को किया जाना था, जिसके एवज में पहले गैरिसन इंजीनियर ने 2 प्रतिशत की घूस के तौर पर 54 हजार की मांग की थी। इस मामले पर ऐक्शन लेते हुए सीबीआई ने गुरुवार को रांची स्थित आवास पर छापा मारा और भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। सीबीआई ने कैश के साथ ही भारी मात्रा में गहने भी बरामद किए हैं। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल के पास करोड़ों रुपयों के शेयर हैं, जो शेयर मार्केट में निवेश किए गए हैं। बता दें कि साहिल को गिरफ्तार करने के बाद चार दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 नवंबर को शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगीयां में लगाया जा रहा

गढ़शंकर :  ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर 2024 को श्री विश्वकर्मा...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब रोडवेज की बस में सवार हरियाणा के युवक से 61 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ । कुल्लू : हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त हो गई है। चिट्टे की लगातार कुल्लू में आ रही खेप से अब हर कोई परेशान है। इसी कारण कुल्लू पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार

जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फहराया तिरंगा : आजादी के लिए 80 प्रतिशत पंजाबियों ने दिया बलिदान – सीएम मान

जालंधर : सीएम भगवंत मान ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि आजादी के लिए 80 प्रतिशत पंजाबियों ने बलिदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार : 376 के दर्ज पुराने मामले में की गई ग्रिफ्तारी

चंडीगढ़ :  सनौर हल्के से आम आदमी पार्टी  के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले...
Translate »
error: Content is protected !!