16 नवंबर को शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगीयां में लगाया जा रहा

by

गढ़शंकर :  ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर 2024 को श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगीयां में लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मोटिवेटर  मास्टर अश्वनी राणा ने बताया कि बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से आयोजित किये जा रहे रक्तदान शिविर के दौरान ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल की पूरी टीम दिवंगत आत्मा मैडम संतोष सोनी और गौरव सोहल (काशी) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। रक्तदान शिविर के दौरान  मानव सोनी जी (यूएसए) रक्तदाताओं का  विशेष सम्मान करेंगे। इस अवसर पर मोटिवेटर मास्टर अजय राणा, लेक्चरर राज कुमार, मोटिवेटर सरबजीत सिंह, प्रशोतम सेठी, वरिंदर विक्की, सूरज राणा आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर मुहैया करवाया जाएगा रोजगार: गुरमेल सिंह

इच्छुक नौजवान 1 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो पहुंचे ट्रेनिंग लेने वाले नौजवानों को विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी वाशिंग किटें होशियारपुर, 25 फरवरी: जिला रोजगार सृजन,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100% इथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल को मंजूरी : महंगे पेट्रोल से मिलेगी परमानेंट मुक्ति! नितिन गडकरी ने जिस फाइल पर किए दस्तखत

नई दिल्ली ।  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश की विदेशी जीवाश्म ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर निर्भरता कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घोषणा की है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के बाद भी सिद्धू मूसेवाला 8 देशों में करेंगे वर्ल्ड टूर! …होलोग्राम के जरिए होगा लाइव कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ : पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला ( शुभदीप सिंह) की 29 मई 2022 को पंजाब में हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन उनकी...
article-image
पंजाब

55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत :सोलन–सपाटू मार्ग पर आकाशीय बिजली का कहर

एएम नाथ। सोलन : सोलन जिले के सोलन–सपाटू मार्ग पर देवठी के पास आज तड़के एक बेहद दुखद प्राकृतिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 3:45 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने...
Translate »
error: Content is protected !!