7वीं की स्टूडेंट पिता का रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंची : स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में फैल गई दहशत

by
भिखीविंड :  क्लासमेट से एक दिन पहले कक्षा में झगड़ा हुआ तो सातवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा अगले दिन पिता का लोडेड रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा ने दोपहर एक बजे जब कक्षा में स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में दहशत फैल गई।
स्कूल मैनेजमेंट ने दबाया मामला
मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा तो उन्होंने इसे दबाने का प्रयास किया लेकिन कुछ बच्चों ने जब घर जाकर अपने अभिभावकों को घटना के बारे में बताया तो अभिभावक डीएसपी दफ्तर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने भी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्लासमेट से हुई थी लड़ाई
गांव कलसियां निवासी किसान परिवार से संबंधित 12 वर्षीय छात्रा गांव माड़ी गौर सिंह स्थित निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बताते हैं कि उसका अपनी ही कक्षा के सहपाठियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला स्कूल प्रशासन के ध्यान में आया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को उक्त छात्रा अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर स्कूल बैग में डालकर स्कूल पहुंच गई। दोपहर एक बजे उसने अपने स्कूल बैग से रिवाल्वर निकाली और कक्षा में इधर-उधर लहराने लगी।
घटनास्थल पर मौजूद छात्र भयभीत हो गए और उन्होंने तुरंत प्रबंधन को सूचित किया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। शाम को आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। डीएसपी प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एकल महिलाओं ने मनाया करवाचौथ, रूढ़िवादी सोच को दी चुनौती : जिलेभर की करीब 30 महिलाओं ने साझा कीं त्योहार की खुशियां

एएम नाथ।  ऊना। एकल नारी शक्ति संगठन ने करवाचौथ मनाकर समाज में प्रचलित रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी। एमसी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से करीब 30 एकल महिलाओं ने एक साथ त्योहार...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा : जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा

केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुश न हो आप नेता , आरोप अभी भी कायम बंगा के गांव रकासन में भगवान परशुराम जी की तपोस्थली पर नतमस्तक हुए भाजपा प्रत्याशी मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां तहत जिला स्तरीय कबड्डी मुकाबलों में दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया

गढ़शंकर, 18 सितम्बर: पंजाब में विभिन्न स्तरों की खेल मुकाबले हो रहे हैं। ये खेल मुकाबले पंजाब सरकार द्वारा खेडां वतन पंजाब दीयां तहत आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेल मुकाबलों में दोआबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रमुख सत्र, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, समझौता ज्ञापन और सहयोग पर हुई चर्चा

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 के तीसरे दिन प्रभावशाली तकनीकी सत्रों, अंतर्राष्ट्रीय सहयोगों और ज्ञान के आदान-प्रदान की एक श्रृंखला देखने को मिली, जिसने खाद्य प्रसंस्करण और नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की भूमिका को और...
Translate »
error: Content is protected !!