8 अप्रैल को जिला ऊना की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकः डीसी राघव शर्मा

by
राघव शर्मा ने मनरेगा व 15वें वित्तायोग के तहत कार्य विभागीय शैल्फ में डलवाने को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
ऊना :   जिला ऊना की समस्त ग्राम पंचायतों में 8 अप्रैल 2022 को ग्राम सभा की विशेष बैठक निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने ग्राम सभा की विशेष बैठक के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि ग्राम सभा की बैठक में विभागीय शैल्फ डाली जाएगी तथा इसके लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहें।
बैठक में राघव शर्मा ने कहा कि विशेष बैठक में जल शक्ति अभियान व कैच द रेन अभियान पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों, स्कूल परिसर में वर्ष जल संग्रहण, नालों की सफाई, ब्लॉकेड कार्यों तथा शौचालयों के निर्माण पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त मौजूदा बावड़ियों, तालाबों व वन सरोवर, नए तालाबों का निर्माण, उनका नवीनीकरण तथा सौंदर्यीकरण, जल निकायों, स्रोतों के विकास के साथ-साथ पोषण अभियान व बच्चों की सुरक्षा के लिए कुपोषण, एनीमिया व जल जनित बीमारियों की रोकथाम पर विचार होगा। डीसी ने कहा कि ग्राम सभा की बैठक में सरकारी स्कूलों में चल रही आंगनबाड़ियों के लिए अलग कमरे के निर्माण, मौजूदा आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र में तबदील करने के कार्यों को शैल्फ में डाला जा सकता है।
जिलाधीश ने जिला ऊना की प्रत्येक पंचायत में वर्षा जल संग्रहण तथा भू-जल के स्तर को सुधारने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, डीएफओ मृत्युंजय माधव सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा सभी बीडीओ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कला केन्द्र कोठों के रखरखाव एवं उचित संचालन के लिए आयोजित बैठक आयोजित

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक कलाओं के संरक्षण में कोठों स्थित कला केन्द्र की भूमिका महत्वपूर्ण है। मनमोहन शर्मा आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद : आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

एएम नाथ । मनाली :  हिमाचल में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवती...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और समृद्धि के प्रति अपने संकल्प को दोहराने का भी एक मौका : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर धर्मपुर : मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर का किया निरीक्षण

एएम नाथ। गोपालपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीज़ों और तीमारदारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र हर...
Translate »
error: Content is protected !!