8 नवम्बर को धुलारा में आयोजित होने वाले शिव नुआला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के होंगे कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 8 नवम्बर से जिला चंबा तथा कांगड़ा के प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 8 नवम्बर को सांय धुलारा में आयोजित वाले शिव नुआला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष 11 नवंबर को बासा वज़ीरां ( जिला कांगड़ा)
में वज़ीर राम सिंह पठानिया की स्मृति में आयोजित वीर दिवास समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा दोपहर बाद शीतकालीन विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा को लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 12 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे तथा जीएसएसएस बलेरा में अटल टिंकरिंग लैब, ग्राम पंचायत बलेरा की लाइब्रेरी, सामुदायिक भवन, विद्यालय के उन्नत भवन का लोकार्पण करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 13 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार एवं 14 नवम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 15 नवम्बर को भरमौर हेलीपैड में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 16 नवंबर को प्रातः सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजे जाएंगे हिमाचल के लोक कलाकारः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने जंजैहली के चौलूथाच में तीन दिवसीय सराज टेलेन्ट एंड टूरिज्म फेस्टिवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की स्थानीय कामरू देवता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरती गुप्ता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक पदोन्नत

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत आरती गुप्ता को विभाग के निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति से विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में चल रहे विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने लिया जायजा : परियोजनाओं को गुणवतायुक्त और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 मार्च :  जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से उपायुक्त जतिन लाल ने आज(बुधवार) को विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं...
हिमाचल प्रदेश

तकसीम, निशानदेही व इंतकाल के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर करें निपटारा : DC अपूर्व देवगन

तहसील, उप-तहसील स्तर पर राजस्व मामलों की समीक्षा करने वाला मंडी प्रदेश का पहला जिला एएम नाथ।  मंडी : राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू संचालन और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारे और राजस्व कार्यो...
Translate »
error: Content is protected !!