8 मार्च को जगदी जोत गुरुद्वारा भूपनगर में विशाल भंडारा

by

बीबीएन, 3 मार्च (तारा) : बद्दी साई रोड पर वर्धमान चौक के समीप भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा जवाहर सिंह जी महाराज गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष की भांति किया जाने वाला विशाल वार्षिक भंडारा इस वर्ष रविवार 8 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। गुरुद्वारा दरबार के प्रबंधक तारा चंद चौधरी व मुख्य पुजारी पंडित राजेंद्र कोठारी ने बताया कि इस आयोजन में धर्मपुर, थाना,
धखडू माजरा, लेही, भटोली, गुल्लरवाला, कड़ुआना, डोरिया, भटोली,भूपनगर व आसपास के गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहता है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च शुक्रवार को 11बजे गुरु ग्रंथ साहिब बिठाकर अखंड पाठ व सत्संग आरंभ हो जाएगा रविवार सुबह 11 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। थाना पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी ने बताया कि यहां आयोजित भंडारा बद्दी क्षेत्र का सबसे बड़ा भंडारा होता है। इसमें हजारों श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते है। भंडारा प्रबंधक समिति के आयोजकों ने आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुगणों से अनुरोध किया है कि भंडारे में यथासंभव अपना सहयोग व सेवा सुनिश्चित करें।

फ़ोटो: भूपनगर बद्दी स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा हरिपुर गुरुद्वारा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय वित्त मंत्री से इस वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए ऋण सीमा में दो प्रतिशत वृद्धि का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत वित्तीय सहायता, ऋण एवं अनुदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी : नई छात्र परिषद को सौंपी गई नेतृत्व की बागडौर

बीबीएन, 1 जून (तारा) : बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल ने आगामी शैक्षणिक सत्र पदारोहन समारोह के भव्य आयोजन के साथ अपने शैक्षणिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव अंकित किया। यह समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए मोटरसाइकिलों को रिलीज करवाने की तिथि 6 जनवरी 

एएम नाथ। चंबा :  उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

‘‘मुख्यमंत्री जी, पिछले 40 साल से मेरी जमीन के इंतकाल का केस लटका हुआ था : सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में लाभार्थियों ने व्यक्त की भावनाएं

अंब पठियार ( ज्वालामुखी ) ‘‘मुख्यमंत्री जी, पिछले 40 साल से मेरी जमीन के इंतकाल का केस लटका हुआ था। इतनी परेशानी हो रही थी कि बता नहीं सकता। एक किसान का बेटा हूं...
Translate »
error: Content is protected !!